DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण पर लखनऊ में विशेष कार्यक्रम:रामकृष्ण मठ में हुआ आयोजन, आर्यमा शुक्ला ने 11 बार राम सहस्त्रनाम का अखंड पाठ किया

अयोध्या के राम जन्मभूमि स्थित राम मंदिर में ध्वजारोहण के अवसर पर लखनऊ के निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ में एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजधानीवासियों के लिए था और इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल ‘रामकृष्ण मठ लखनऊ’ पर किया गया। रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज ने ध्वजारोहण को भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह भगवा ध्वज संघर्ष, संकल्प और सदियों के स्वप्नों की सार्थक परिणति है। स्वामी मुक्तिनाथानन्द के अनुसार, सूर्यवंश की गरिमा, ‘ॐ’ का आध्यात्मिक बल और कोविदार वृक्ष की प्रतिष्ठा मिलकर रामराज्य की समृद्धि का संदेश देते हैं। राम सहस्त्रनाम का 11 बार अखंड पाठ किया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शंखनाद, मंगल आरती और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके बाद राम सहस्त्रनाम का 11 बार अखंड पाठ किया गया।इस पाठ को 10 वर्षीय बालिका आर्यमा शुक्ला ने बिना किसी लिपि के अपनी मधुर वाणी में प्रस्तुत कर सभी को चकित कर दिया। उनकी उच्चारण शुद्धता और स्मरण शक्ति देखकर उपस्थित लोग अभिभूत हो गए। आर्यमा शुक्ला को इससे पहले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आशीर्वाद मिल चुका है। वह महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र, विष्णु सहस्रनाम, शिव तांडव, रामाष्टकम, कृष्णाष्टकम सहित अनेक स्तोत्रों का पाठ सहजता से कंठस्थ रूप में करती हैं। रामकृष्ण मठ ने कार्यक्रम में आर्यमा का सम्मान किया। उन्हें माँ सारदा देवी की प्रसादी साड़ी, प्रसादी माला और प्रसाद भेंट किया गया। पूजा और सहस्त्रनाम पाठ के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। तीन बार हनुमान सहस्रनाम का पाठ किया संध्याकालीन सत्र में भगवान श्री रामकृष्ण की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके उपरांत आर्यमा ने लगातार तीन बार हनुमान सहस्रनाम का पाठ किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भी लिपि देखकर सहभागिता की।स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन जीवन में श्रीराम के आदर्शों और उनके आशीर्वाद को उतारने का माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि राम का अर्थ है जनता के सुख को सर्वोपरि रखना, मर्यादा और चरित्र को सर्वोच्च रखना। उनके अनुसार, श्रीराम को समझना ही जीवन को सफल बनाता है।


https://ift.tt/GSnbgIY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *