अयोध्या के सहादतगंज फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की साइड वॉल पर चढ़ गया। हादसा सहादतगंज बाइपास पर वंशादि मोटर्स के सामने हुआ। घटना रात करीब 11:20 बजे की बताई जा रही है। अचानक ट्रक के बेकाबू होने पर फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक तेज गति में था और मुड़ते समय ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक के वॉल में चढ़ते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हादसे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस ने फ्लाईओवर पर जाम न लगे इसके लिए रूट को नीचे की ओर डायवर्ट कर दिया। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक सुरक्षित है, जबकि वाहन को क्रेन की मदद से हटाने की प्रक्रिया देर रात शुरू की गई।
https://ift.tt/LNOQsy3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply