मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को सुबह में अयोध्या पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ दशरथ महल और कनक भवन में दर्शन और पूजन किया। वह आज अयोध्या का भ्रमण करने जाएंगे। नाव से सरयू की सैर करेंगे। उसके बाद फैजाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि ज्ञानेश कुमार वहां पर एसआईआर की समीक्षा बैठक कर सकते हैं। सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने पहले से तैयारियां पूरी कर ली थी। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर और इसके आस पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कड़ी कर दी गई है। हर आने जाने वाले नजर रखी जा रही है। चेकिंग के बाद उन्हें जाने दिया जा रहा है।
https://ift.tt/T8DlF4E
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply