लखनऊ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर 6 दिसंबर को गोमतीनगर स्थित अम्बेडकर स्मारक स्थल और हजरतगंज चौराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ व सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन 1. चारबाग से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें रॉयल होटल, लोकभवन और विधानसभा मार्ग नहीं जाएंगी। बसें केकेसी ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहा से हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) होते हुए कैसरबाग/अशोकलाट या केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा होकर आगे बढ़ेंगी। 2. कैसरबाग से आने वाली बसें रॉयल होटल, लोकभवन और विधानसभा मार्ग की ओर प्रवेश बंद। बसें हुसैनगंज से दाहिने चारबाग या परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, केडी सिंह तिराहा, चिरैया झील, संकल्पवाटिका ओवरब्रिज, 1090 चौराहा होकर जाएंगी। 3. सिकंदरबाग चौराहा हजरतगंज, विधानसभा मार्ग और रॉयल होटल की ओर आवागमन प्रतिबंधित। यात्री दैनिक जागरण चौराहा या सहारागंज तिराहा से निकलेंगे। 4. रॉयल होटल चौराहा यहां से विधानसभा मार्ग, लोकभवन और हजरतगंज की ओर रास्ता बंद। वाहन सिसेंडि तिराहा, लालबहादुर शास्त्री तिराहा या लालबाग-बीएन रोड- कैसरबाग होकर आगे जाएंगे। 5. कैपिटल तिराहा हजरतगंज या विधानसभा मार्ग की ओर यातायात नहीं जाएगा। मार्ग लालबाग की ओर डायवर्ट रहेगा। 6. मेफेयर तिराहा हजरतगंज चौराहा की ओर प्रतिबंध। वाहन लालबाग होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। 7. अल्का तिराहा हजरतगंज की ओर यातायात बंद। डनलप तिराहा–सहारागंज तिराहा होकर जाना होगा। 8. बन्दरियाबाग चौराहा हजरतगंज की ओर आवागमन बंद। गोल्फ क्लब, जियामऊ मोड़ या लालबत्ती–एसएन ओवरब्रिज होकर जाना होगा। 9. गांधी सेतु (1090) चौराहा परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात बंद। समतामूलक चौराहा–डिगडिगा चौराहा से आगे बढ़ सकेंगे। 10. समतामूलक चौराहा परिवर्तन स्थल की ओर प्रवेश नहीं। डिगडिगा चौराहा होकर जाना होगा। 11-12. अम्बेडकर उद्यान चौराहा और सहारा सिटीपरिवर्तन स्थल की ओर मार्ग बंद। यातायात डिगडिगा चौराहा या सहारा स्टेट–नीरज चौक होकर गुजरेगा। जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को आवश्यक स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग पर भी जाने की अनुमति दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
https://ift.tt/YLzhFbj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply