उत्तर प्रदेश में चल रही SIR प्रक्रिया में अच्छा काम करने वाले BLO का निर्वाचन अधिकारी उत्साह वर्धन कर रहे हैं। पीलीभीत में सहायक निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जहां उनको जंगल सफारी, लंच करने का ऑफर दिया वहीं अब मथुरा में इस प्रक्रिया को पूरा करने वाले BLO को परिवार सहित VIP ट्रीटमेंट में बांके बिहारी के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही उनको फन लैंड पार्क में लंच भी कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी – जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशन में वर्तमान में SIR अभियान के अंतर्गत कार्य चल रहा है। प्रत्येक विधानसभा के प्रथम बूथ लेबल ऑफिसर जो SIR अभियान में सर्वाधिक डिजिटलाइजेशन का काम पूरा करेगा, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। अच्छा काम करने वाले BLO को प्रोत्साहन स्वरूप सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा बीएलओ को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान बांके बिहारी मंदिर में बीएलओ को उनके परिवार सहित वीआईपी गाड़ी के साथ दर्शन कराए जायेंगे। फन लैंड पार्क वृंदावन मे लंच कराया जाएगा। BLO को कराए दर्शन उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने बताया कि विधानसभा छाता 81 से बीएलओ संजय भार्गव द्वारा 23 नवंबर 2025 तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 2026 के तहत कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसके दृष्टिगत बीएलओ संजय भार्गव को परिवार सहित ठा श्री बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शन करवाएं गए है तथा वीआईपी गाड़ी के साथ दर्शन करने हेतु भेजा गया था। बीएलओ संजय भार्गव को परिवार सहित फन लैंड पार्क वृन्दावन में लंच भी कराया गया है। BLO संजय भार्गव के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने अवगत कराया है कि सहायक अध्यापक अमित कुमार एवं इंद्रजीत को भी उक्त लाभों से लाभान्वित किया जाएगा। उनके द्वारा भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) अभियान 2026 के अंतर्गत समस्त कार्य पूरे कर लिया गए है।
https://ift.tt/VQ5mJ7u
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply