सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार शाम को फतेहपुर पहुंचे। यहां शादी से एक दिन पहले सुसाइड करने वाले लेखपाल सुधीर कुमार के परिजनों से मिले। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खुजहा कस्बा पहुंचे अखिलेश गाड़ी से उतरकर सीधे घर के अंदर चले गए। साथ में फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम भी मौजूद हैं। अखिलेश सुधीर की बहन अमृता सिंह और मां राजकुमारी से घटना की जानकारी ली। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर कर्मचारियों का शोषण किसी से छिपा नहीं है। सुधीर कुमार पासी की शादी 26 नवंबर को होनी थी। इससे पहले एसडीएम संजय कुमार सक्सेना ने मीटिंग में उन्हें अपमानित किया। बाद में बर्खास्त कर दिया। मृतक की बहन अमृता ने बताया कि शादी से एक दिन पहले कानूनगो सुबह घर आए और काम करने का दबाव बनाया, जिससे आहत होकर सुधीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अखिलेश यादव ने कहा, हमने मृतक के परिजनों को 3 लाख रुपए की सहायता दी है। हमारी मांग है कि इस मामले में दोषी अधिकारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर उसे बर्खास्त किया जाए। इस मुद्दे को सदन में भी उठाया जाएगा। अब जानिए पूरा मामला… कानूनगो घर आए और लेखपाल को डांटने लगे फतेहपुर के खुजहा कस्बा निवासी लेखपाल सुधीर कुमार की 26 नवंबर को बारात जानी थी। 24 नवंबर को ही घर में शादी की रस्में हल्दी-मेहंदी शुरू हो चुकी थीं। इसके चलते लेखपाल सुधीर कुमार कोरी सोमवार को ड्यूटी पर नहीं गए थे। परिवार के मुताबिक, मंगलवार सुबह कानूनगो घर आए और लेखपाल को डांटने लगे। इसके बाद सुधीर कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा तो लटका मिला शव बहन ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज नहीं आई, तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो सुधीर फंदे से लटके थे। बेटे की लाश देखकर मां बेहोश हो गई। जैसे-तैसे रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। लेखपाल के सुसाइड की खबर मिलते ही उनके साथी घर पहुंच गए। इसके बाद लेखपाल संघ ने सुधीर के घर के बाहर धरना दिया था। 2 साल पहले नौकरी, 6 महीने पहले तय हुई शादी सुधीर के परिवार में मां रामकुमारी, भाई जंगबहादुर, भाभी और बहन रोशनी हैं। पिता की मौत हो चुकी है। भाई-बहन की शादी हो चुकी है। रिश्तेदारों ने बताया- सुधीर 2 साल पहले लेखपाल बने थे। 6 महीने पहले उनकी शादी पास के गांव सीतापुर में रहने वाले रघुनंदन की बेटी काजल से तय हुई थी। 8 जून, 2025 को जहानाबाद के पटेल गेस्ट हाउस में इंगेजमेंट हुई थी। 26 नवंबर को घर से 4 किलोमीटर दूर सीतापुर में बारात जाने वाली थी। लेकिन, शादी के एक दिन पहले ही सुधीर अपने कमरे में फंदे से लटक गए। ———————————— ये खबर भी पढ़िए… इटावा में मृदुल तिवारी 12 मिनट में गुस्साकर वापस लौटे: बिग बॉस फेम के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू; बैरिकेडिंग, स्टेज और कुर्सियां तोड़ीं बिग बॉस फेम यूट्यूबर मृदुल तिवारी शो से निकले के बाद पहली बार अपने पैतृक शहर इटावा पहुंचे। उन्हें देखने को हजारों फैंस की भीड़ जुटी। जगह-जगह फूल माला से स्वागत हुआ। इस दौरान फैंस बेकाबू हो गए। सेल्फी लेने की होड़ में फैंस ने स्टेज के पास ही कुर्सियां तोड़ डालीं। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश करने लगे। भीड़ के सामने पुलिस भी बेबस नजर आई। आखिरकार महज 12 मिनट रुकने के बाद मृदुल तिवारी गुस्से में आकर कार्यक्रम पूरा किए बिना ही लौट गए। पुलिस का कहना है कि रोड शो में कारों और बाइकों से स्टंटबाजी की गई। अनुमानित भीड़ की भी जानकारी नहीं दी गई थी। पूरी खबर पढ़िए… 0
https://ift.tt/rVw9egP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply