DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अखिलेश यादव लेखपाल सुधीर के परिजनों से मिले:शादी से एक दिन पहले किया था सुसाइड, उत्पीड़न का आरोप

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार शाम को फतेहपुर पहुंचे। वह यहां शादी से एक दिन पहले सुसाइड करने वाले लेखपाल सुधीर के परिजनों से मिले। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खुजहा कस्बा पहुंचे अखिलेश गाड़ी से उतरकर सीधे घर के अंदर चले गए। साथ में फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम भी मौजूद हैं। अब जानिए पूरा मामला… फतेहपुर में शादी से एक दिन पहले लेखपाल ने सुसाइड कर लिया था। 26 नवंबर को बारात जानी थी। 24 नवंबर को ही घर में शादी की रस्में हल्दी-मेहंदी शुरू हो चुकी थी। इसके चलते लेखपाल सुधीर कुमार कोरी सोमवार को ड्यूटी पर नहीं गए थे। परिवार के मुताबिक, मंगलवार सुबह कानूनगो घर आए और लेखपाल को डांटने लगे। इसके बाद सुधीर कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बहन ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज नहीं आई, तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो सुधीर फंदे से लटके थे। बेटे की लाश देखकर मां बेहोश हो गई। जैसे-तैसे रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। लेखपाल के सुसाइड की खबर मिलते ही उनके साथी घर पहुंच गए। इसके बाद लेखपाल संघ ने सुधीर के घर के बाहर धरना दिया था। 2 साल पहले नौकरी, 6 महीने पहले तय हुई शादी सुधीर परिवार के साथ बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बे में रहते थे। घर में मां रामकुमारी, भाई जंगबहादुर, भाभी और बहन रोशनी रहती हैं। पिता की मौत हो चुकी है। भाई-बहन की शादी हो चुकी है। रिश्तेदारों ने बताया- सुधीर 2 साल पहले लेखपाल बने थे। 6 महीने पहले उनकी शादी पास के गांव सीतापुर में रहने वाले रघुनंदन की बेटी काजल से तय हुई थी। 8 जून, 2025 को जहानाबाद के पटेल गेस्ट हाउस में इंगेजमेंट हुई थी। 26 नवंबर को घर से 4 किलोमीटर दूर सीतापुर में बारात जाने वाली थी। लेकिन, शादी के एक दिन पहले ही सुधीर अपने कमरे में फंदे से लटक गए।


https://ift.tt/AMoJDkq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *