DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

“अखिलेश को संविधान पर बोलने का हक नहीं”:जौनपुर में डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- सत्ता में रहकर ना संविधान को बख्शा ना बाबा साहेब को, मदरसों में लगेंगे CCTV

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जौनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पैतृक गांव समसपुर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। परिजनों से मुलाकात कर उपमुख्यमंत्री ने सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी CM ने कहा- अखिलेश यादव को संविधान पर बोलने का कोई हक नहीं है। दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में ‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ का नया नारा दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी CM मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव को बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सत्ता में रहते हुए उन्होंने संविधान को कुचलने और बाबा साहेब का अपमान करने का काम किया था। उनके अनुयायियों को भी अत्याचार झेलने पड़े थे। उन्होंने कहा कि सपा केवल नारेबाजी करती है, जबकि भाजपा संविधान और लोकतंत्र के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कई राष्ट्रीय-राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिए। अब पढ़िए केशव प्रसाद मौर्य के 4 बड़े बयान… “मक्का-मदीना में CCTVलग सकते हैं तो मदरसों और मस्जिदों में क्यों नहीं”
जब भाजपा सांसद अरुण गोविल के बयान का हवाला देते हुए पूछा गया कि मक्का-मदीना की तर्ज पर मदरसों और मस्जिदों में CCTV लगाने पर UP सरकार क्या कदम उठाएगी, तो डिप्टी CM ने इसे जायज मांग बताया। उन्होंने कहा- सवाल बिल्कुल जायज है। भारत सरकार जल्द इस पर निर्णय लेगी और उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CCTV बेहद जरूरी हैं। “बूथ लूटने वालों का युग खत्म”- चुनावी सुधार पर बयान
चुनावी प्रक्रिया पर मौर्य ने कहा- चुनाव लोकतंत्र का पवित्र महायज्ञ है। बूथ लूटकर चुनाव जीतने वालों का युग अब खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मतदाता सूची और समाजवादी पार्टी- “शुद्धिकरण होगा तो SP की विदाई तय”
डिप्टी CM ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा- जब मतदाता सूची का शुद्धिकरण पूरा होगा, तब समाजवादी पार्टी की विदाई सुनिश्चित हो जाएगी। फर्जी वोटरों के हटने के बाद जनता का सही जनादेश सामने आएगा। कफ सिरप मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
कफ सिरप असुरक्षा और मिलावट के मामले में मौर्य ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा- जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार किसी को बख्शेगी नहीं। स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और लापरवाही का परिणाम सख्त कार्रवाई होगा। ——————————————— ये खबर भी पढ़िए… अखिलेश ने डिंपल के साथ मजार पर चादर चढ़ाई:मन्नत का धागा बांधा, जया बच्चन भी साथ रहीं; 2012 में CM बनने पर आए थे सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को अचानक आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंचे। सूफी गायन के बीच उन्होंने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई। पत्नी डिंपल यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी साथ रहीं। तीनों ने अलग-अलग रंग की चादरें चढ़ाईं। एक- ग्रीन, दूसरी- ब्लू और तीसरी- ग्रीन-ब्लू मिक्स। फिर मजार पर फूल चढ़ाए। दरगाह में मन्नत का धागा बांधा और दुआ की। इसके बाद दरगाह की नक्काशी देखी। डिंपल ने नक्काशी के बारे में बारीकी से खादिम अनवर कुरैशी से समझा। नक्काशी की जमकर तारीफ की। कहा- जिस तरह की ये कारीगरी है, आज ऐसा होना नामुमकिन है। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/tw2K30X

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *