सहरसा के एसएनएस कॉलेज में डॉ. अशोक सिंह ने नए प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया है। सोमवार को उनके आगमन पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, पाग और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एबीवीपी के नगर मंत्री अंशु कुमार ने कहा कि डॉ. अशोक सिंह का प्राचार्य बनना कॉलेज में एक नए शैक्षणिक युग की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कॉलेज शिक्षा और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कॉलेज अध्यक्ष गणेश यादव ने डॉ. सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव संस्था के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए प्राचार्य के मार्गदर्शन में कॉलेज की शिक्षण व्यवस्था और विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। कॉलेज मंत्री रोशन कुमार ने भी डॉ. सिंह के प्राचार्य बनने को कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। पूर्व विभाग संयोजक गौरव ठाकुर और पूर्व जिला सहसंयोजक कृष्णकांत गुप्ता ने भी डॉ. सिंह के अनुभव और कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके आने से कॉलेज के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और संस्था का भविष्य उज्ज्वल होगा। अपने संबोधन में डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि वे कॉलेज की प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के साथ मिलकर कॉलेज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर कॉलेज कार्यकारिणी के सदस्य अंजलि झा, रोहित कुमार, शुभम केसरी, प्रियांशु कुमार और कृष्णा रजक भी उपस्थित थे।
https://ift.tt/JyhPFsI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply