राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक वृहद गृह संपर्क अभियान चला रहा है। गोपालगंज में 22 नवंबर से शुरू हुआ यह अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। इसका नेतृत्व अभियान प्रमुख चंचल कुमार कर रहे हैं। इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने मात्र दस दिनों में गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों में दस हजार से अधिक घरों तक संपर्क स्थापित किया है। यह अभियान संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में दी जानकारी स्वयंसेवकों का उद्देश्य केवल संगठन की जानकारी देना नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। अभियान के दौरान, स्वयंसेवक लोगों को संघ के कार्यों का विवरण देने वाली एक पत्रिका और पुस्तिका वितरित कर रहे हैं। पत्रिका निःशुल्क दी जा रही है, जबकि पुस्तिका दस रुपये के शुल्क पर उपलब्ध है। स्थानीय लोग इस पुस्तिका को प्राप्त करने में काफी उत्साह दिखा रहे हैं। स्वयंसेवकों की टोलियां लोगों को कर रही राष्ट्र उत्थान को प्रेरित संपर्क प्रमुख चंचल कुमार ने बताया कि लोग संघ की गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान के बारे में जानने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में चल रहा है, जिसमें स्वयंसेवकों की टोलियां लोगों के घरों तक पहुंचकर उन्हें संघ के बारे में जानकारी दे रही हैं और राष्ट्र उत्थान के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस पहल से संघ के शताब्दी वर्ष का संदेश सनातनी परिवारों तक पहुँच रहा है और समाज के साथ संघ का संपर्क मजबूत हो रहा है। अब तक लगभग दस हजार घरों तक स्वयंसेवकों ने संपर्क स्थापित किया है।
https://ift.tt/c96AUML
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply