DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

PM मोदी आज 15वीं बार हरियाणा आएंगे:कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस समागम में भाग लेंगे; ब्रह्मसरोवर पर आरती करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, मंगलवार (25 नवंबर) को 15वीं बार हरियाणा आ रहे हैं। कुरुक्षेत्र में यह उनका छठा दौरा होगा। प्रधानमंत्री दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। सबसे पहले, वे ज्योतिसर में सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान, वे गुरु को समर्पित एक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण और पंचजन्य शंख स्मारक का शुभारंभ करेंगे। आखिर में प्रधानमंत्री इंटरनेशल गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री करीब ढाई घंटे कुरुक्षेत्र में रुकेंगे। ​अयोध्या से कुरुक्षेत्र आएंगे PM
PM नरेंद्र मोदी अयोध्या से विशेष विमान में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन आएंगे। यहां से PM हेलिकॉप्टर से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। वापसी में वह सड़क मार्ग से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे और यहां विमान से दिल्ली जाएंगे। PM मोदी के आगमन को लेकर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। कार्यक्रम स्थल पर 3 लेयर की सुरक्षा रहेगी। बाहरी लेयर में सुरक्षा के लिए 12 SP, 36 DSP और 5 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल और इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए हैं। 155 एकड़ में बनाए पंडाल, PM जमीन पर बैठेंगे
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी समागम के लिए 155 एकड़ में अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। सोमवार शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य पंडाल को 25 एकड़ में बनाया गया है। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान होंगे। मंच के एक तरफ 350 बच्चियां कीर्तन करेंगी, जबकि दूसरी तरफ PM मोदी और अन्य नेता बैठेंगे। इस मुख्य पंडाल में बैठने के लिए कुर्सी नहीं होगी। सब नीचे जमीन पर ही बैठेंगे और गुरु ग्रंथ साहिब मंच से करीब ढाई फुट ऊपर विराजमान रहेंगे। 2-2 जोड़ा घर और लंगर हॉल बनाए
मुख्य पंडाल के पास ही 2 जोड़ा घर स्थापित किए गए हैं। संगत को जोड़ा घर में ही अपने जोड़े (जूते-चप्पल) जमा करवाने होंगे। उसके बाद ही उनको मुख्य पंडाल में एंट्री मिलेगी। हर जोड़ा घर की क्षमता 5-5 हजार जोड़े रखने की बनाई गई है। यहां 2 टेंम्परेरी लंगर हॉल भी बनाए गए हैं। इसमें सुबह से शाम तक लंगर चलेगा। PM मोदी और अन्य नेता इस हॉल में गुरु का लंगर चखेंगे। लंगर हॉल तकरीबन 10-10 एकड़ में बनाया गया है। लंगर हॉल के साइड में ही लंगर को तैयार होगा। VVIP और जनरल पार्किंग
कार्यक्रम में आने वाली संगत के लिए 20 एकड़ से ज्यादा में पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा VIP और VVIP पार्किंग अलग से होगी। कार्यक्रम स्थल पर एंट्री करने के लिए 20 गेट बनाए गए हैं। यहां पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही पंडाल के अंदर एंट्री मिलेगी। मुख्य पंडाल के पास ही गुरुओं और सिख इतिहास को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में श्री गुरु तेगबहादुर की जीवनी, उनकी शिक्षाएं और धर्म व समाज के लिए किए गए कार्य को दिखाया जाएगा। PM मोदी इस प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। ड्रोन व ग्लाइडर पर पाबंदी
प्रधानमंत्री के कुरुक्षेत्र आगमन के दौरान कुरुक्षेत्र शहर में किसी भी प्रकार के ग्लाइडर व ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। अगर कोई ग्लाइडर व ड्रोन उड़ाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। PM मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर ज्योतिसर से थर्ड गेट तक के रास्ते को सील किया गया है। PM के रहते इस रास्ते को आमजन के पूरी तरह बंद रखा गया है। इसके अलावा दिल्ली-चंडीगढ़ NH-44 (जीटी रोड) से ब्रह्मसरोवर तक KDB रोड पर भी आमजन की एंट्री नहीं होगी। पुरुषोत्तमपुरा बाग की एंट्री भी बंद
ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग को भी कुछ देर के लिए बंद किया जाएगा। PM मोदी यहां संध्याकालीन आरती करेंगे। इस दौरान पुरुषोत्तमपुरा बाग में आमजन की एंट्री नहीं होगी। आमजन के लिए ब्रह्मसरोवर का मुख्य रास्ता भी बंद ही रहेगा। इस तरफ किसी को भी मूवमेंट करने की इजाजत नहीं होगी।


https://ift.tt/46CplFY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *