ग्रेटर नोएडा में एक विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय एक लड़का गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल बच्चे को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
ऐसी जानकारी है कि जिस लाइसेंसी हथियार से गोली चलायी, वह एक सेवानिवृत्त फौजी के नाम पंजीकृत है। उसका बेटा हथियार लेकर बारात में आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित सुनील प्रजापति ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 30 नवंबर की देर रात जारचा थाना क्षेत्र के नगला चमरू गांव के सतीश की बेटी की शादी में खैरपुर से बारात आई थी।
इस दौरान कुछ बारातियों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी और उनका बेटा कृष (10) गोली लगने से मौके पर ही गिर पड़ा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मौके से एक हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
https://ift.tt/0F6NtrJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply