DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

BJP विधायक PA को अपने हथियार से लगी थी गोली:SSP बोले- अवैध पिस्टल था, पुलिस से बचने के लिए सुनाई झूठी कहानी

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के पीए विनोद दास को गोली लगी थी। 2 दिन पहले ये घटना हुई। उन्होंने इसका आरोप अज्ञात बदमाशों पर लगाया था। लेकिन, पुलिस जांच में सामने आया है कि इनकी खुद के अवैध पिस्टल से इन्हें गोली लगी थी। पुलिस से बचने के लिए इन्होंने झूठा बयान दिया था। विनोद दास ने शादी समारोह के दौरान अवैध हथियार से अपने दोस्तों के साथ हर्ष फायरिंग कर रहे थे। घटना की रात वह खुद ही घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुए थे और एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी। विनोद दास मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख के रहने वाले है। एक शादी समारोह के दौरान इन्हें बुलेट लगी थी। वह अपने कुछ साथियों के साथ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। विधायक ने अपराधी को पकड़ने की कही थी बात बीजेपी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे और विनोद दास का हालचाल जाना। उन्होंने कहा था कि इस घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले में अवैध हथियार बरामद कर लिया है। एसएसपी सुशील कुमार ने आज बताया है कि तीन लोग गिरफ्तार हुए है। घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार के साथ-साथ घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है। साथ ही साथ घटना के दिन घायल विनोद दास के साथ उसके तीन अन्य सहयोगी को पकड़ा गया है। विनोद फिलहाल हॉस्पिटल में है और पुलिस अभिरक्षा में रहेंगे। ठीक होने के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा। एसएसपी सुशील कुमार ने साफ कर दिया कि अवैध हथियार से फायरिंग हुई थी। पुलिस को गुमराह किया गया था। एसएसपी ने बताया कि विनोद दास ने पुलिस को जो बयान दिया था, वह जांच से अलग था। इसके अलावा उनको जो गोली लगी थी, वह अवैध हथियार से लगी थी और उसका एंगिल ऊपर से नीचे की ओर था, जो कि एफएसएल जांच में क्लियर हुआ है। बदमाशों ने गोली मारी होती तो सामने से फायरिंग होती।


https://ift.tt/DS8Kwsa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *