केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार राज्य में सुशासन सुनिश्चित करने के लिए और अधिक मजबूती से काम करेगी।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में राजग सरकार के रोडमैप पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में शाह से मुलाकात की, जिसके बाद शाह ने यह टिप्पणी की।
शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, बिहार की जनता ने राजग को भारी बहुमत दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में, सरकार सुशासन सुनिश्चित करने और विकसित बिहार के विजन को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक मजबूती से काम करेगी।
पिछली कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री रहे चौधरी को इस बार भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
विधानसभा चुनावों में243 में से 202 सीट पर राजग की जीत के बादउन्हें राज्य में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता भी चुना गया।
चुनाव में राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा में 89 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नए मंत्रिमंडल में पार्टी के 14 मंत्री बनाए गए हैं।
https://ift.tt/D7oqkPH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply