भास्कर न्यूज |सहरसा सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय सहरसा के नव प्रधानाचार्य के रूप में प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने योगदान दिया। पूर्व प्रधानाचार्य प्रो अनंत कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय आदेशानुसार अपना कार्यभार डॉ. अशोक कुमार सिंह को सौंप दिया है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने नए प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबों को मिलकर महाविद्यालय के विकास पर ध्यान देना है। छात्र एवं छात्राओं को 75% की उपस्थिति के बिना फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह , सचिव रंजय कुमार सिंह, शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं सचिव सत्यम कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए हम सभी लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर डॉ सुधीर कुमार सिन्हा , डॉ रामानंद सदा,डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ अनिरुद्ध कुमर, डॉ अजीत कुमार सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ,डॉ आर्य सिंधु, डॉ शालिनी कुमारी, डॉ सैयद रबाब फातिमा,डॉ इंदु कुमारी , डॉ सुमन स्वराज , डॉ गौरी , डॉ दिलशाद अख्तर, डॉ साबिर अहमद, डॉ सबिहा शमीम,डॉ जलील, डॉ रचिता, डॉ गायत्री , डॉ खुशबू कुमारी , डॉ सुलेखा कुमारी ,डॉ ममता कुमारी ,डॉ सत्यबाला, डॉ रामनरेश पासवान, डॉ संजय सिन्हा,डॉ सुधांशु शेखर, डॉ अख्तर परवेज, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ नृपेंद्र कुमार सिन्हा,प्रधान सहायक ओम प्रकाश सिंह, मनीष कुमार सिंह , नवीन कुमार सिंह, श्याम सुंदर पोद्दार, भवानी तिवारी, ओमप्रकाश पंडित, बब्बन सिंह, उदय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
https://ift.tt/FU2qXJh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply