DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

29 अक्टूबर से वर्षा की संभावना

भास्कर न्यूज | बक्सर जिले में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है। दशहरा के बाद मौसम में बदलाव हुआ था तथा अच्छी धूप खिल रही थी। शनिवार अहले सुबह हलका कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद आसमान में बादलों का आवागमन शुरू हो गया। शाम को पुरा आसमान बादलों से छा गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दोपहर बाद व रात में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। फिलहाल मौसम विज्ञान केंद्र पटना के द्वारा बक्सर समिति पूरे राज्य में अगले 3-4 दिनों में वर्षा की संभावना जताई गई है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी एवं समीपवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर स्थित कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में परिवर्तित हो गया। यह प्रणाली लगभग 7 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम दिशा में बढ़ती हुई 25 अक्टूबर को प्रातः 08:30 बजे तक उसी क्षेत्र में केंद्रित थी। इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 26 अक्टूबर तक एक गहरे अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके पश्चात यह प्रणाली 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *