भारत में हिंदू समाज के लिए जो एक बड़ा खतरा है वह महिलाओं के लव जेहाद का शिकार होना है। वर्ष 2023 के जुलाई माह में संसद में चर्चा हुई थी। उसमें गृह मंत्रालय की तरफ से यह बताया गया था कि भारत में 13 लाख महिलाएं ढाई वर्ष में मिसिंग हो गई। इसमें करीब तीन लाख ऐसी बेटियां थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम थी और 10 लाख से ज्यादा ऐसी महिलाएं रहीं जो 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की थीं। इसमें लाखों महिलाएं लव जेहाद की शिकार हुई हैं। इसके लिए कानून प्राविधान होना चाहिए क्योंकि लव जेहाद की शिकार महिलाओं को बेचा जाता है। उनका जीवन बहुत ही खराब हो जाता है। यह कहना है विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे का। आज रविवार को प्रयागराज में विहिप के काशी प्रांत के क्षेत्रीय कार्यालय केसर भवन में ‘दैनिक भास्कर’ से उनकी विशेष बातचीत हुई। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर जवाब दिया। और विहिप के आगे के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। 10% स्टूडेंट्स ड्रग्स के नशे में, चलेगा अभियान केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे ने ड्रग्स को युवाओं के लिए खतरनाक बताया। उन्हाेंने बताया, देश के 10 बड़े शहरों में एक सर्वे कराया गया जिसमें पता चला है कि यहां ड्रग्स के शिकार युवा ज्यादा हो रहे हैं। 10% स्टूडेंट्स ड्रग एडिक्शन की चपेट में हैं जिसमें ज्यादातर 7वीं से 10वीं तक के छात्र भी शामिल हैं। इन शहरों में उड़ीसा, झारखंड व हिमाचल प्रदेश आदि शामिल हैं। अब इसके लिए विहिप की ओर से अगले महीने नवंबर और दिसंबर में बड़ा अभियान चलाया जाना है, जिसका नाम रन फॉर हेल्थ दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की है। इसमें युवा और युवतियां स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटरों में जाएंगे और स्टूडेंट्स को ड्रग से दूर रहने को लेकर जागरूक करेंगे और शपथ दिलाएंगे। कुल 10 हजार प्रखंडों में यह अभियान चलाया जाएगा। तीन लाख मंदिर ऐसे जिसपर सरकार का नियंत्रण केंद्रीय संगठन मंत्री ने मंदिरों से सरकारी नियंत्रण हटाने की बात कही है। उन्होंने कहा, देश भर में करीब तीन लाख ऐसे मंदिर हैं जिस पर सरकारी नियंत्रण है, हालांकि उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं है। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा, एक भी मस्जिद या चर्च ऐसे नहीं हैं जिस पर सरकारी नियंत्रण है तो फिर मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण क्यों? आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 23 हजार के करीब ऐसे मंदिर जिस पर सरकारी नियंत्रण है। इसी तरह आंध्र प्रदेश, बिहार,राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर उनसे यह मांग की जाएगी कि मंदिरों से सरकारी नियंत्रण हटाया जाए। काशी प्रांत में सबसे ज्यादा हिंदुओं की घर वापसी मिलिंद परांडे ने कहा, हर साल 25 से 30 हजार हिंदुओं की घर वापसी कराई जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या काशी प्रांत से है। पिछले दिनों में अजमरे में ही सिर्फ डेढ़ लाख से ज्याद लोगों को उनकी घर वापसी कराई गई थी। इसके लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है। मतांतरण व लव जेहाद जो सबसे बड़ी समस्या है उसे रोकने पर कठोर कानून बनाने के साथ साथ इसे लागू करने की जरूरत है। दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जो हमारे हिंदू समाज के युवाओं को नशे के जरिए कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। ईरान, अफागनिस्तान, पाकिस्तान, थाईलैंड, वर्मा आदि देश इसमें शामिल हैं।
https://ift.tt/ro5q3OI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply