हिमाचल प्रदेश में ठंड का एहसास होने लगा है। कई क्षेत्रों में पारा फ्रीजिंग पॉइंट के आसपास पहुंच गया। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -7.3 डिग्री और कुकुमसैरी में पारा -5.7°C पर पहुंच गया। कल्पा और रिकांगपिओ में भी तापमान जमाव बिंदू के आसपास पहुंच गया है। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के दुर्गम क्षेत्रों में पानी की टंकियां, पाइप लाइन और सड़क किनारे पानी में बर्फ जमने लगी है। खेतों में पाला (फ्रॉस्ट) गिरने के कारण किसानों की फसलों पर भी असर पड़ने लगा है। प्रदेश के 15 शहरों का रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है। ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। इससे सुबह-शाम और रात के वक्त जोरदार ठंड पड़ रही है। शिमला से ठंडे हुई मैदानी इलाकों की रातें शिमला की तुलना में मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। शिमला का रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुंदरनगर का 2.9 डिग्री, भुंतर 1.8 डिग्री, पालमपुर का 4.0 डिग्री, सोलन 2.9 डिग्री, मनाली 1.7 डिग्री, धर्मशाला 5.8 डिग्री, कांगड़ा 5.5 डिग्री, मंडी का 5.2 डिग्री और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मैदानी जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने ऊना, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर में आज व कल सुबह के वक्त घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह-सुबह विजिबिलिटी कम होने की संभावना है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। विभाग ने ड्राइवरों को धुंध में फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और धीमी गति से चलने की सलाह दी है। अगले 7 दिनों बारिश-बर्फबारी के आसार कम मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल हिमाचल में कोई बड़ा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है।इसलिए अगले एक सप्ताह तक बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि शिमला में आज सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।
https://ift.tt/jycAKEX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply