DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हिन्दू एकता से भारत जिहादी हमलों पर विजय पायेगाः विश्व हिन्दू परिषद् अध्यक्ष आलोक कुमार

22 नवम्बर 2024। आज देहरादून में श्री नंदा राज जात उत्सव में विश्व हिन्दू परिषद् के अन्तर राष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक कुमार ने वर्तमान समय में हिन्दू एकता पर बल देते हुए जाति भेद को अमान्य किया और कहा जिस मंदिर में पुजारी प्रवेश को जाति के आधार पर रोकता है वहां भगवान नहीं रहते। उन्होंने जिहादी मानसिकता को भारत विरोधी बताया और कहा इसको वैचारिक संघर्ष से परास्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा नंदा राज जात यात्रा सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए प्रेरक यात्रा है और इसका विश्व हिन्दू परिषद् पूरा समर्थन करती है.
कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा भव्य नंदा राज जाट डोली का प्रदर्शन हुआ जिसे देखकर भाविकों की अश्रु छलक पड़े। समारोह की विशिष्ट नक्षत्र आकर्षण पद्मश्री बसंती बिष्ट थीं जिन्होंने अपने नंदा देवी जागर से वातावरण मंत्रमुग्ध कर दिया। उनको नंदा देवी समिति तथा विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से नंदा देवी कोकिल कंठी जागर गायिका सम्मान से विभूषित किया गया।  
 
इस कार्यक्रम में अखाडा परिषद् के अध्यक्ष पूज्य रवींद्र पुरी जी, टपकेश्वर महादेव के अध्यक्ष महंत ज कृष्णा गिरि जी, बालाजीधाम मंदिर के महंत सियाराम दस जी, विधायक श्री सहदेव पुंडीर, प्रसिद्ध नंदा जागर गायिका पद्मा बसंती बिष्ट, UKSSSC अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया, आईपीएस, संहरते विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हिमांशु एरॉन, विश्व हिन्दू परिषद् उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय कुमार, तथा नगर के अनेक गण्यमान्य डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, सेना से निवृत्त सैनिक अधिकारी, तीन विश्विद्यालयों के छात्र छात्राएं, प्राध्यापक शामिल हुए।
आलोक कुमार ने रा स्व संघ के शताब्दीर वर्ष में पांच संकल्पों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँच संकल्प हैं: स्वदेशी और आत्मनिर्भरता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुम्ब प्रबोधन। इन संकल्पों को ‘पंच-परिवर्तन’ कहा जाता है और इनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
इस अवसर पर हिन्दू विचार एवं से भावना से समाज कार्य में लगे महानुभावों को आलोक कुमार जी, पूर्व आईजी श्री मर्तोलिया तथा महंत रवींद्र पुरी जी ने सम्मानित किया। सम्पूर्ण उत्तराखंड में, विशेषकर केदारनाथ- बद्रीनाथ क्षेत्र में चिकित्सा सहायता प्रदान करने वाले विवेकानंद हेल्थ मिशन के सर्जक डॉ अनुज सिंघल को नंदा देवी सेवा सम्मान दिया गया। विश्व हिन्दू इकानोमिक फोरम के संयोजक तथा सेवा प्रमुख  अजय गुप्ता को नंदा देवी अर्थ वीर सम्मान, अंतरार्ष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैदिक अंक शास्त्र विशेषज्ञ अनुराधा पाल को नंदा देवी अंकशास्त्र वीर सम्मान, रा स्व संघ के प्रचारक एवं ऋषिकेश में भाउराव देवरस सेवाश्रम में सेवा कार्य में जुटे विजय कुमार को नंदा देवी सेवा सम्मान, केंद्रीय विद्यालय आई एम ए के प्रधानाचार्य श्री मामचंद को नंदा देवी शिक्षा वीर सम्मान प्रदान किये गए. कार्यक्रम में  सुभारती शिक्षा समूह के सर्जक डॉ अतुल कृष्णा को नंदा देवी सेवा सम्मान प्रदान किया गया जी सुबर्ति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हिमांशु एरोन ने स्वीकार किया। श्री ऋत्विक विजय, श्री राकेश चालगा, मनोज बिष्ट, लक्षिता, नवतेज ढढवाल, रा सेविका समिति ने सम्पूर्ण आयोजन को संभाला और सहायता की.
इस सम्मलेन का आयोजन पूर्व सांसद तरुण विजय द्वारा नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया था।


https://ift.tt/cq0gh8V

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *