DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीवान रेप-मर्डर केस:पिता बोले- यह कैसा कानून न इज्जत बची ना बेटी, सम्राट चौधरी मेरी बेटी के हत्यारे को फांसी दिलाएं

‘करेजा जा रहल बा लोग’, यह कहकर वो मेरी दोनों पोतियों को परेशान करता था। इज्जत के चलते चुप रही, थाना नहीं गई। मुझे क्या पता था कि मेरी पोती को मार देगा।’ सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र की वृद्ध महिला इतना बोलती हैं, फिर बिलख-बिलख कर रोने लगती हैं। इसकी पोती 25 नवंबर को लापता हो गई थी। 27 को उसका शव मिला। परिजनों ने रेप के बाद हत्या के आरोप लगाए हैं। लड़की के पिता ने कहा, ‘यह कैसा कानून है कि न इज्जत बची ना बेटी। गृहमंत्री सम्राट चौधरी मेरी बेटी के हत्यारों को फांसी दिलाएं। यह घटना कैसे घटी? लड़की के घरवालों ने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की? पुलिस ने अब तक क्या किया है? पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट… पहले जानिए क्या है मामला सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र में 27 नवंबर को अरहर के खेत में एक लड़की का अर्धनग्न हाल में शव मिला। वह 25 नवंबर से लापता थी। लड़की के पिता लुधियाना में मजदूरी करते हैं। उसकी मां भी लुधियाना गई थी। वह घर में दादी और चाची के साथ रहती थी। इंटर की परीक्षा के बाद लुधियाना जाने वाली थी। बेटी को याद कर बार-बार बेहोश हो रही मां हम मृतका के गांव पहुंचे। लोगों से बात की। सभी की जुबान पर एक ही बात थी, ‘उस लड़की के साथ बड़ी दरिंदगी हुई।’ हम मृतका के घर पहुंचे तो दरवाजे पर उसकी मां मिली। रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी। बोल रही थी, ‘मैं अपनी बेटी से बात भी नहीं कर पाई। उसे मनचले परेशान कर रहे थे। मुझे नहीं बताया। बताती तो आज ऐसी घटना नहीं होती।’ हमने मृतका की मां से बात की। उन्होंने कहा, ‘शादी के 12 साल बाद बेटी पैदा हुई थी। इसके लिए बड़ी मन्नतें मांगी थी। पहले एक बेटा हुआ, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। बेटी जो मांगती थी, उसे देती थी। पढ़ाई में काफी तेज थी। आंख का इलाज कराने पति के पास लुधियाना गई थी। यहां उसकी हत्या कर दी गई।’ शाम को घर से निकली, फिर नहीं लौटी पास में ही मृतक लड़की की दादी थी। दादी ने कहा, ‘मेरी पोती राशन लेने पीडीएस डीलर के पास गई थी। शाम के करीब 4 बजे लौटी। उस समय किसी से फोन पर बात कर रही थी। खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली। अपना फोन घर पर ही छोड़ दिया था।’ उन्होंने कहा, ‘काफी अंधेरा हो जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी तो हमलोग खोजने लगे। घर के आसपास और खेतों में खोजा। उसे हर तरफ ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।’ घर से 200 मीटर दूर खेत में मिले कपड़े दादी ने बताया, ‘अगले दिन (26 नवंबर) सुबह से ही हमलोग उसे खोजने लगे। घर से करीब 200 मीटर दूर एक अरहर के खेत में मेरी पोती के कपड़े (सलवार, अंडर गारमेंट) और चप्पल मिले। हमलोग थाने में शिकायत करने गए तो पुलिस ने लौटा दिया।’ उन्होंने कहा, ‘बाद में शिकायत दर्ज हुई। दिन में डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची। उन्होंने भी उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस पोती का मोबाइल फोन ले गई।’ गला रेतकर मेरी पोती को मार दिया रोते हुए दादी ने कहा, ‘27 नवंबर की सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो एक दूसरे अरहर के खेत में मेरी पोती की लाश देखी। जहां कपड़ा मिला था, वहां से करीब 100 मीटर पश्चिम में शव मिला। रेप के बाद उसकी हत्या हुई। उसके शरीर पर चाकू के निशान थे। गला रेत दिया गया था।’ गांव का लड़का पोती को करता था परेशान, इज्जत के चलते चुप रही वृद्ध महिला ने कहा, ‘मेरी दोनों पोती पढ़ने के लिए पचरुखी जाती थी। टकला नाम का गांव का लफंगा लड़का उन्हें परेशान करता था। कहता था, ‘करेजा जा रही है।’ उसने मेरे पोती का फोटो ले लिया था। मना करने पर इंटरनेट पर डालने की धमकी देता था।’ उन्होंने कहा, ‘पोती ने कई बार मुझसे यह बात कही, लेकिन मैं इज्जत बचाने के चलते चुप रही। उसे इंटर की परीक्षा के बाद लुधियाना भेजने वाली थी।’ मृतक की बहन बोली- इंटरनेट पर फोटो डालने की धमकी देता था टकला मृतक लड़की के साथ पढ़ने जाने वाली उसके चाचा की बेटी से हमने बात की। उसने कहा, ‘हम दोनों हमेशा साथ पढ़ने जाती थी। रास्ते में एक सुनसान जगह है। यहां एक दिन टकला ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती बैग छिन लिया। कुछ लोगों ने डांटा तो वह भागा।’ उसने कहा, ‘पता नहीं कहां से टकला के फोन में मेरी बहन का फोटो आ गया था। उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देता था। हम दोनों ने यह बात घर में बताई थी। घर के लोग बोले कि 1-2 महीने की बात है। परीक्षा खत्म होने के बाद वह पापा के पास चली जाएगी।’ हम दोनों साथ राशन लेकर आए, इसके बाद वह खेत की ओर गई मृतक लड़की की बहन ने कहा, ‘हम दोनों राशन लेकर लौटे थे। मैं अपने कमरे में चली गई। वह खेत की ओर गई थी। रात तक नहीं लौटी तो हमलोग खोजने लगे। हमलोग पुलिस के पास जा रहे थे, लेकिन गांव वालों ने कहा कि शिकायत करने पर फंस सकते हैं। जवान लड़की है। कहीं गलत रास्ते पर चली गई होगी। रात में हमने पुलिस से शिकायत नहीं की। बाद में शिकायत की। हम दोनों ब्यूटीशियन का कोर्स करना चाहती थीं।’ मृतक लड़की की चाची बोली- पड़ोस की एक महिला भी है शामिल मृतक लड़की की चाची घटना के दिन घर में थी। हमने उनसे बात की। महिला ने कहा, ‘पड़ोस की एक औरत भी इस कांड में शामिल है। वह लड़का इन दोनों को परेशान करता था तो वह लड़के को सपोर्ट करती थी। वह दूसरों लोगों को मेरी बच्चियों के मोबाइल नंबर दे देती थी। मैसेज करवाती थी।’ लड़की की चाची ने कहा, ‘टकला उसी औरत की वजह से छेड़खानी करता था। गांव के एक-दो लोगों से यह बात बताई तो उन्होंने कहा कि जवान लड़की है, इज्जत चली जाएगी। अब तो हमारी ना इज्जत रही और ना बेटी। हमारी बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसे मार दिया।’ पिता ने सम्राट चौधरी से लगाई गुहार- हत्यारे को दिलाएं फांसी हमने लड़की के पिता से बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां नहीं था। बेटी ने मुझे अपने साथ हो रही घटना के बारे में नहीं बताया। वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी। 10वीं में फर्स्ट आई थी। उसे 10 हजार रुपए मिले थे। पुलिस कह रही है कि दो लोगों को उठाया है, लेकिन किसे उठाया है? वह कौन है? हमें कुछ नहीं पता।’ लड़की के पिता ने कहा, ‘गृह मंत्री सम्राट चौधरी कहते हैं कि बिहार में सुशासन की सरकार है। हम चाहते हैं कि सरकार न्याय दे। मेरे बेटी के कातिलों को जल्द पकड़ा जाए। उन्हें फांसी की सजा हो। उन्हें हमारी आंखों के सामने फंदे से लटकाया जाए।’ एसपी बिक्रम सिहाग बोले- जल्द करेंगे मामले का खुलासा इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर हमने सीवान के प्रभारी एसपी बिक्रम सिहाग ने बात की। उन्होंने कहा, ‘मृतका का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट 1-2 दिन में आएगा। अभी हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।’ लड़की के साथ रेप कर हत्या करने की संभावना है। एक से दो दिन में पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा कि लड़की की हत्या कैसे हुई और कौन-कौन इस घटना में शामिल हैं।- बिक्रम सिहाग, प्रभारी एसपी सीवान


https://ift.tt/Nw5uZOS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *