मुझे बचा लो साहब नहीं तो मेरा भाई मुझे मार डालेगा। उसने मेरे गले में कुल्हाड़ी से मार दिया है। जल्दी से मेरा इलाज कराइए। यह कहते हुए खून से लथपथ रमेश यादव कॉन्स्टेबल के पैर पर गिर पड़े। बेटे ने वीडियो बनाया तो दूसरा कॉन्स्टेबल पैर से मारने दौड़ा। दरअसल, सोनभद्र में एक बीघा जमीन के लिए दो चचेरे भाइयों में कहासुनी हो गई। तभी एक भाई ने गुस्से में अपने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से गले में गहरा घाव हो गया। वह जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। घायल ने कार्रवाई करने को कहा तो पुलिस ने कहा-पहले थाने आइए। इसके बाद परिजन घायल को विंढमगंज सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह विंढमगंज थाना के जोरूखाड़ गांव की है। जिसका वीडियो सामने आया है। सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम जोरूखाड़ गांव में रामधनी (45) और रमेश यादव (45) का घर है। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों का घर एक दूसरे से 40 मीटर की दूरी पर है। दोनों में कई साल से पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह रामधनी रमेश के घर पहुंचा। बोला-हमें हिस्से में एक बीघे जमीन कम मिली है। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई होने लगा। इतने में रामधनी ने रमेश के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी रमेश के गले में लग गई। वह जमीन पर गिर गए। शोर सुनकर परिजन पहुंचे। किसी तरह मामला शांत हुआ। परिजनों ने 112 को काल किया। कॉन्स्टेबल अभिषेक कुमार और मनधारी यादव मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। इस पर कॉन्स्टेबल ने कहा- आप थाने आइए। घायल रमेश कॉन्स्टेबल के पैर पड़ गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। बेटे ने वीडियो बनाना चाहा तभी मनधारी यादव ने उसे पैर से मारने की कोशिश की। फिर गाली देने लगे। रामधनी ने अचानक किया था हमला रमेश के बेटे अरुण यादव ने बताया कि 24 अक्टूबर को रामधनी ने पापा के ऊपर अचानक हमला किया था। गला कट गया था। हम लोग दौड़ते हुए पहुंचे और उन्हें बचाया। हमने 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस आई तो थाने चलने को कहा। पापा ने उनके पैर पकड़ लिए। मेरा भाई वीडियो बनाने लगा। इस पर सिपाही अभिषेक कुमार ने उसे गाली देते हुए जूते से मारने के लिए दौड़ाया। इसके बाद हम पापा को विंढमगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां डॉक्टर ने गले पर 5 टांके लगाए। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने की बजाय आरोपियों का पक्ष ले रही। जान से मारने की धमकी दे रहे घायल रमेश ने कहा कि पुलिस आरोपी का साथ दे रही है। आरोपी रामधनी अब भी गांव में घूमकर हमें धमकी दे रहा है। अभी तो बच गए, लेकिन इस परिवार से किसी एक को जल्द ही जाना पड़ेगा। 2 तीन साल से विवाद चल रहा था। पहले भी छोटी-छोटी नोकझोंक होती रही है, लेकिन इस बार मामला जानलेवा हमला तक पहुंच गया। थाना प्रभारी बोले-दोनों पक्षों पर हुई कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया, “दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। रामधनी ने रमेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें रमेश घायल हुआ है। उसका मेडिकल कराया गया और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रामधनी को धारा 151 में चालान किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। …………………………… ये खबर भी पढ़ें… वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने वाले मदरसे में देशभर की लड़कियां, अरब देशों से होती है फंडिंग; पिता बोले- बेटी सुसाइड की कोशिश कर चुकी 8वीं में अपग्रेड हुई छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगकर मुरादाबाद का मदरसा जामिया एहसानुल बनात गर्ल्स इंटर कॉलेज इन दिनों सुर्खियों में है। इस छात्रा से मदरसे में री-एंट्री से पहले महज इसलिए वर्जिनिटी टेस्ट कराने को कहा गया, क्योंकि वह कुछ दिन अपने पिता के साथ घर पर अकेली रही थी। यह बात मदरसे की प्रिंसिपल रहनुमा और एडमिशन इंचार्ज का दायित्व संभाल रहे मौलाना शाहजहां ने कही थी। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/ygtqBzc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply