DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहरसा में 8 हजार महिलाओं को मिले 80 करोड़ रुपए:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 10 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी महिला के बैंक खाते में सीधे 10-10 हजार रुपए की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी जिलों के सभागारों को संबोधित किया। इसी क्रम में सहरसा के जवाहर विकास भवन में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार निराला और अपर समाहर्ता निशांत सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 200 जीविका दीदियों ने भी हिस्सा लिया। जिलाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को स्थानीय सभागार में मौजूद महिलाओं तक पहुँचाया और योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की राशि हस्तांतरित की सहरसा के जीविका जिला परियोजना प्रबंधक संजय दास ने बताया कि शुक्रवार को जिले की 8 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले जिले की 3 लाख 72 हजार 438 महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा चुकी है। श्री दास के अनुसार, लाखों ग्रामीण महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर अपने छोटे व्यवसाय, पशुपालन, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों और अन्य रोजगारमूलक कार्यों को सशक्त बना रही हैं। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना उद्देश्य इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना, ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित करना और जीविका समूहों के माध्यम से सामूहिक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक है। कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर दिया कि जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं ने राज्य में सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नई मिसालें कायम की हैं। इसलिए, सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


https://ift.tt/kytzS6w

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *