DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहरसा में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान:मौसम वैज्ञानिक बोले- रबी फसलों की बुआई के लिए अनुकूल समय

सहरसा में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25°C से 27°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने का अनुमान है। ये कहना है मौसम विज्ञान विभाग का। कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक देवन कुमार चौधरी ने बताया कि सुबह आर्द्रता 85 प्रतिशत और दोपहर में 65 प्रतिशत के आसपास रहेगी,जबकि हवा की गति 2 से 6 किमी प्रति घंटा पश्चिमी दिशा से चलने की संभावना है। आसमान साफ रहने के कारण कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। गेहूँ, प्याज ,रबी और मक्का की बुआई का सही समय इस शुष्क मौसम और स्थिर तापमान को देखते हुए, किसानों के लिए रबी फसलों की बुआई करने के लिए ये समय अनुकूल मानी जा रही है। किसान खेतों की उचित तैयारी कर गेहूँ, प्याज और रबी मक्का जैसी फसलों की बुआई कर सकते हैं। गेहूँ की बुआई से पहले बीज का अंकुरण परीक्षण अवश्य करने की सलाह दी गई है। जिन किसानों की खरीफ मक्का की फसल पक चुकी है, उन्हें समय पर कटाई कर अनाज को सूखे स्थान पर सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई है। धान की फसल के परिपक्व होने पर उसकी भी कटाई की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि बदलते मौसम के किसी भी संभावित प्रभाव से बचा जा सके। फूलगोभी, बंद गोभी और गांठ गोभी की रोपाई को तैयार करें नर्सरी फूलगोभी, बंद गोभी और गांठ गोभी की रोपाई के लिए नर्सरी बेड तैयार करने का यह उपयुक्त समय है। मिट्टी को कार्बेन्डाजिम और मैन्कोजेब के घोल से उपचारित करने की सलाह दी गई है। 21 दिन की हो चुकी नर्सरी को खेत में लगाने की तैयारी शुरू की जा सकती है। प्याज की नर्सरी के लिए बीज दर 8-10 किलो प्रति हेक्टेयर रखनी चाहिए, और किसान अपनी पसंद की किस्में चुन सकते हैं। शुष्क मौसम में पशुओं को स्वच्छ, सूखे और हवादार स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। उन्हें पौष्टिक आहार और दिन में कई बार स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना आवश्यक है। नमी या गीले स्थान पर पशुओं को बांधने से बचने की हिदायत भी दी गई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह अनुकूल रहने के कारण किसान रबी फसलों और बागवानी कार्यों को गति दे सकते हैं।


https://ift.tt/c4gTVUz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *