सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक 55 साल के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मनखा गांव वार्ड 9 निवासी उमेश मिस्त्री के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्र में वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। दरवाजे पर सो रहे थे किसान, रात 10:30 बजे चली गोली मृतक के बड़े बेटे सचित मिस्त्री ने बताया कि उनके पिता रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर सो गए थे। लगभग 10:30–11 बजे गोली की आवाज सुनाई दी। जब परिजन दौड़कर दरवाजे पर पहुंचे, तो उमेश खून से लथपथ पड़े थे। सचित के अनुसार एक गोली सिर में मारी गई थी। दूसरी गोली छाती में लगी थी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 55 वर्षीय उमेश मिस्त्री छह बच्चों के पिता थे परिवार के अनुसार मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छह बच्चे हैं तीन बेटियां और तीन बेटे। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा मिले सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए हैं। हत्या किन कारणों से हुई, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।
https://ift.tt/guJTL4f
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply