DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहकारिता विभाग की कार्रवाई:सनहपुर पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर FIR दर्ज, 116 क्विंटल धान गबन का आरोप

दरभंगा जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेश पर सनहपुर पैक्स अध्यक्ष राम बालक महतो और पैक्स प्रबंधक सुधा कुमारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन लोगों पर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 116 क्विंटल धान के गबन का आरोप लगा है। जांच के दौरान गोदाम में 2,77,704 रुपए मूल्य का धान कम पाया गया,जो प्राप्त धान की अपेक्षा कम है। एसआई विक्रांत कुमार को सौंपा गया जांच सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि राम बालक महतो और सुधा कुमारी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में जगनाथ कुमार (BCEO) और श्याम सुन्दर वर्णमाला को गवाह बनाया गया है। सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से आवेदन प्राप्त होने के बाद कांड संख्या 331/25 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अनुसंधान का जिम्मा एसआई विक्रांत कुमार को सौंपा गया है। पैक्स प्रबंधन के सदस्यों ने बीडीओ से शिकायत की यह पूरा मामला सिंहवाड़ा प्रखंड के सनहपुर पैक्स में धान अधिप्राप्ति में गंभीर गड़बड़ी से जुड़ा है। पैक्स प्रबंधन की कार्यकारिणी के सदस्यों ने जिलाधिकारी और बीडीओ से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि बिना वास्तविक खरीद के 433 क्विंटल धान को स्टॉक में दर्शाया गया है। भौतिक सत्यापन में खाली मिला गोदाम शिकायत के बाद सिंहवाड़ा बीडीओ विक्रम भास्कर ने 20 नवंबर को सनहपुर पैक्स के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम पूरी तरह खाली पाया गया और धान का एक भी दाना नहीं मिला। बीडीओ ने बताया कि भौतिक सत्यापन में गोदाम खाली था और उन्होंने बीसीओ के माध्यम से स्टॉक रजिस्टर की मांग की है। पैक्स पोर्टल से छेड़छाड़ की गई निरीक्षण के बाद पैक्स पोर्टल पर धान अधिप्राप्ति से संबंधित रिपोर्ट में छेड़छाड़ की गई। तेज नारायण भगत और सहदेव महतो से खरीदी दिखाए गए धान को रद्द कर दिया गया। फिलहाल पोर्टल पर केवल पैक्स अध्यक्ष राम बालक महतो की तरफ से 155 क्विंटल धान बेचे जाने की रिपोर्ट दर्ज है। कार्यकारिणी सदस्यों जिनमें हरिश्चंद्र मिश्र, नीरज कुमार झा, रमेश साह, मुत्री देवी, आशा देवी, सुबोध झा शामिल हैं। 433 क्विंटल गबन के बजाय 116 क्विंटल की रिपोर्ट बनी इन लोगों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन समिति की बैठक के बिना फर्जी तरीके से धान अधिप्राप्ति शुरू की गई थी। उनके अनुसार पैक्स अध्यक्ष ने स्वयं 155 क्विंटल, रामचंद्र भगत से 140 क्विंटल और सहदेव महतो से 138 क्विंटल धान अधिप्राप्ति दिखाई थी, जबकि गोदाम में धान का भंडारण शून्य था। अब 433 क्विंटल गबन के बजाय 116 क्विंटल गबन की रिपोर्ट बनाई गई है।


https://ift.tt/ZWX4Pln

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *