समस्तीपुर में ससुराल एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी, सास-ससुर और साला ने जहर देकर मारा है। पत्नी का उसके जीजा के साथ अवैध संबंध है। दोनों को एक साथ देख लिया था, इसलिए उसे मार डाला। डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। 2 माह की एक बेटी है। मृतक की पहचान सराय रंजन के बेलभद्रपुर निवासी लक्ष्मी सहनी के पुत्र मुनील कुमार सहनी(24) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना अंगार घाटा थाना क्षेत्र के चैता रेवाड़ी गांव की है। मेरे भाई ने संदिग्ध हालत में देखा था मृतक के भाई सुनील कुमार सहनी ने बताया कि मुनील की शादी चैता रेवाड़ी गांव के सुरेंद्र सहनी की बेटी प्रीती कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं था। 2 महीना पहले बेटी हुई थी। 30 नवंबर को प्रीति के बुआ की बेटी की शादी महेसी गांव में थी। दोनों पति-पत्नी भी गए थे। वहां प्रीति का जीजा भी आया था। उसका अपने जीजा से ही अवैध संबंध है। शादी समारोह में दोनों को मेरे भाई ने संदिग्ध हालत में देखा था। वहीं पर झगड़ा भी हो गया था। इसके बाद मुनील ने प्रीति को घर चलने को कहा। वह आने से मना कर दी। अपनी मां के साथ मायके चली गई। फिर मुनील अपने घर आ गया। मारपीट के बाद हत्या की गई है सुनील कुमार सहनी ने आगे कहा कि 4 दिसंबर को उसकी पत्नी और सास ने विदाई के लिए फोन करके बुलाया। वहां पहुंचने पर ससुराल वालों के साथ विवाद हो गया। शाम में मैंने अपने भाई को मोबाइल पर कॉल किया। साला ने कॉल रिसीव किया, लेकिन सही जवाब नहीं दे रहा था। गाली देकर फोन काट दिया। रात में जानकारी मिली कि मेरे भाई को जहर दे दिया गया है। देर रात सभी लोग चैता गांव पहुंचे। गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां भाई का शव पड़ा हुआ था। ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए थे। शक है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई है, फिर जहर देकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज वहीं, इस संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि ससुराल आए एक युवक की मौत हुई है। युवक ने जहर खुद खाया है या उसे खिलाया गया है। इसकी अभी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवार के लोगों से आवेदन मांगा गया है आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/AyOsZpk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply