भास्कर न्यूज | खगड़िया.. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। इसलिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश कुमार बच्चन ने की। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालय के कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सचिव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूलभूत सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाना और संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इसके अतिरिक्त, संविधान दिवस के अवसर पर आर्य कन्या उच्च विद्यालय, खगड़िया में भी विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में बच्चों को शिक्षा का अधिकार, संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार और कर्तव्य जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। सेमिनार में विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता और पीएलवी की नियुक्ति की गई थी। इन अधिकारियों ने छात्रों को उनके अधिकार और कर्तव्य समझाए और संविधान के महत्व पर जोर दिया। सचिव आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य छात्रों और आम जनता को संविधान के महत्व से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग करना बेहद जरूरी है ताकि वे भविष्य में समाज और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
https://ift.tt/Zo7IyB5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply