सिटी रिपोर्टर| पकरीबरावां पकरीबरावां प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचना में प्रधानध्यापक संजय कुमार सिन्हा की देख रेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ा। प्राथमिक विद्यालय सुदनपुर, प्राथमिक विद्यालय पकरी, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पकरीबरावां, मध्य विद्यालय कोनन्दपुर सहित अन्य विद्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि भारत के संविधान को अपनाने के स्मरणोत्सव मनाने और संविधान के संस्थापक के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा उनके योगदानों को याद करने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है। हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
https://ift.tt/O9esp0n
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply