समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय, लोहिया ट्रस्ट कंसापुर ज्ञानपुर में संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने पीडीए साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो ज्ञानपुर नगर से गोपीगंज तक जाएगी। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि संत नामदेव का जीवन दलितों, पिछड़ों और शोषितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने पूरे देश में भ्रमण कर सामाजिक चेतना जगाई और समता, समानता तथा सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने सभी से संत नामदेव के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विधायक जाहिद बेग ने बताया कि संत शिरोमणि नामदेव का जन्म 1270 ईस्वी में महाराष्ट्र के नरसी बामनी गांव में हुआ था। उनका मन भगवान विठोबा की भक्ति में लीन रहता था। उन्होंने संत ज्ञानेश्वर के साथ पूरे भारत की यात्रा की और कई अभंग (भजन) लिखे। विधायक ने जोर दिया कि संत नामदेव ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, विशेषकर जातिगत भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, सोभनाथ यादव, शैलेश सिंह मंटू, श्यामला सरोज, संतोष यादव, लालचंद बिंद, रामधनी यादव, काशीनाथ पाल, चांद बाबू, विनोद यादव, गामाप्रसाद यादव (प्रधान), अंकित पांडे, मो. अरशद, करिया पाल, मनोज कनौजिया, संदीप मंकी यादव, शैलेश यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
https://ift.tt/gyI3NJ1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply