सीतामढ़ी में बैरगनिया प्रखंड के नंदवारा पंचायत निवासी संजय राम को 15 साल के लंबे न्यायिक और प्रशासनिक संघर्ष के बाद विकास मित्र नियुक्त किया गया है। वर्ष 2025 में उन्हें बैरगनिया प्रखंड का नया विकास मित्र बनाया गया। संजय राम स्वर्गीय बिगु राम के 40 वर्षीय सुपुत्र हैं। यह मामला वर्ष 2010 में नंदवारा पंचायत में विकास मित्र की बहाली से जुड़ा है। उस समय संजय राम अपनी जाति से एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे। आरोप है कि बहाली प्रक्रिया के दौरान जातीय आंकड़ों में हेरफेर किया गया। नंदवारा पंचायत में संजय राम की जाति की बहुलता होने के बावजूद, कथित तौर पर मुसहर जाति की अधिक संख्या दर्शाते हुए मेधा सूची प्रकाशित की गई, जिसके परिणामस्वरूप राजकुमार मांझी का चयन हो गया। संजय राम ने तत्कालीन चयन को दी चुनौती इस कथित अनियमितता के खिलाफ संजय राम ने तत्कालीन चयन को चुनौती दी। उन्होंने जिलाधिकारी, सीतामढ़ी के न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद एक लंबी कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लगभग 15 वर्षों के न्यायिक और प्रशासनिक संघर्ष के बाद वर्ष 2025 में इस मामले का निपटारा हुआ। सीतामढ़ी जिला के 54वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडे ने संजय राम को बैरगनिया प्रखंड के नए विकास मित्र के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे न्याय की जीत बताया।
https://ift.tt/CL0Nm9k
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply