शेखपुरा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी गोविंद यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सदर प्रखंड के मानपुर गांव में छापामारी के दौरान हुई। गिरफ्तार आरोपी मानपुर गांव निवासी भुनेश्वर यादव का बेटा है। सिरारी थाना अध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि डेढ़ महीने पहले बदमाशों ने पड़ोस के कैथवा गांव के होमगार्ड जवान भूषण सिंह सहित 6 लोगों को रास्ते में घेरकर मारपीट की थी। इस हमले में सभी बुरी तरह घायल हो गए थे। जानलेवा हमले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई थी घायल होमगार्ड जवान भूषण सिंह की लिखित शिकायत पर स्थानीय थाने में 13 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना के दिन ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले माह भी एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया था। गिरफ्तार आरोपी को शेखपुरा जेल भेजा इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। छापामारी दल का नेतृत्व सिरारी थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आयुष कुमार ने किया, जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर महेश्वरी कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।
https://ift.tt/pf7DgZi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply