DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शेखपुरा में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:एक महीने पहले होमगार्ड जवान समेत 6 लोगों पर किया था हमला, 13 नामजद

शेखपुरा में सिरारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जानलेवा हमले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मानपुर मोड़ से की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानपुर गांव निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि लगभग एक महीने पहले गिरफ्तार पप्पू यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पड़ोस के कैथवा गांव के होमगार्ड जवान भूषण सिंह सहित छह लोगों को घेर लिया था। इन सभी पर लोहे की रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया था। स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी घायल होमगार्ड जवान की लिखित शिकायत पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें मानपुर गांव के 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने घटना के दिन ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के एक अन्य आरोपी सतीश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेजा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू यादव को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। अन्य आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार बताए जा रहे हैं।


https://ift.tt/0fz8yen

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *