शेखपुरा में जिला खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जिले के दो पत्थर उत्खनन प्लांटों पर कुल 11 लाख 44 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। ये प्लांट नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन कार्य में संलिप्त पाए गए थे। जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि मटोखर गांव स्थित सृष्टि उत्खनन प्लांट पर 6 लाख 9 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, पचना गांव स्थित प्रिंस उत्खनन प्लांट पर 5 लाख 35 हजार रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है। मानक से अधिक स्टॉक रखने और अन्य अनियमितताओं में भी संलिप्त पाए गए कुशवाहा ने जानकारी दी कि दोनों प्लांट उत्खनन क्षेत्र से आगे बढ़कर अवैध खुदाई कर रहे थे। इसके अलावा, वे मानक से अधिक स्टॉक रखने और अन्य अनियमितताओं में भी संलिप्त पाए गए। यह कार्रवाई पूरी जांच के बाद की गई है। 2 महीने में समाप्त होने वाली है उत्खनन प्लांटों की लीज जिला खनन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले के सभी उत्खनन प्लांटों की लीज अगले एक से 2 महीने में समाप्त होने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्लांट पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्लांट संचालकों में हड़कंप जिला खनन विभाग की इस सख्ती के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले प्लांट संचालकों में हड़कंप मच गया है। जिले के विभिन्न पहाड़ी भूखंडों में कई पत्थर प्लांट पत्थर तोड़ने और उसके परिवहन के कार्य में लगे हुए हैं।
https://ift.tt/3enI278
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply