DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शाह के करीबी पंकज चौधरी यूपी BJP अध्यक्ष होंगे:7 बार के सांसद, केंद्रीय मंत्री; योगी के गढ़ गोरखपुर से आते हैं

यूपी के अगले BJP अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी होंगे। नाम फाइनल है, सिर्फ ऐलान बाकी है। रेस में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का नाम था, लेकिन आला-कमान ने चौधरी पर भरोसा जताया है। पंकज चौधरी आज सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को पार्टी मेगा इवेंट बनाने जा रही है। कल यानी रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में वोटिंग होगी और पीयूष गोयल चौधरी नाम का ऐलान करेंगे। अमित शाह के करीबी चौधरी योगी के गढ़ गोरखपुर से आते हैं। महाराजगंज से 7 बार के सांसद हैं। 2021 से मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं। चौधरी पीएम के भी खास हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो साल पहले यानी 2023 में गोरखपुर दौरे के दौरान मोदी अचानक उनके घर पहुंच गए थे। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी 2025 को होनी थी, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव तो कभी यूपी उपचुनाव और फिर बिहार चुनाव के चलते मामला लटकता चला गया। यूपी भाजपा का अध्यक्ष केवल यूपी ही नहीं, पार्टी की केंद्रीय राजनीतिक के लिए भी महत्वपूर्ण है। चौधरी पर क्यों दांव लगाया, जानिए
पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं- पंचायत और विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने ओबीसी के कुर्मी समाज से आने वाले चौधरी पर दांव लगाया है, क्योंकि कुर्मी समाज की आबादी यादवों के बाद सबसे ज्यादा है। कुर्मी समाज को बीजेपी का वोट बैंक माना जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव में इस समाज का एक हिस्सा PDA के नाम पर सपा के साथ गया था। इसे देखते हुए भाजपा ने दांव खेला है। पंकज चौधरी भाजपा के चौथे कुर्मी जाति के अध्यक्ष होंगे… यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


https://ift.tt/HYOu2m4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *