पूर्णिया में टेंट कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। फंदे से लटकी हुई उनकी लाश मिली है। कारोबार को लेकर वे कुछ दिन से परेशान थे। मजदूरों को उनकी मजदूरी देने तक के लिए पैसे नहीं थे। उनपर बोझ बढ़ता जा रहा था। ऊपर से कारोबार में नुकसान से दिन रात परेशान रहते थे। टेंट कारोबारी मंगलवार की सुबह टेंट हाउस के निकले थे। घर में कहा था कि बहुत काम है। मैं जा रहा हूं। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतक के.नगर थाना क्षेत्र के बालू घाट निवासी मनेद्र चंद्र दास के बेटे विष्णु देव कुमार दास (32) है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के बालू घाट चौक की है। स्टाफ ने परिवार को दी जानकारी विष्णु देव कुमार दास की लाश लटकी थी। जब स्टाफ आए तो उन्होंने मामले की जानकारी परिवार को दी। पत्नी और अन्य परिजन दौड़े भागे टेंट हाउस पहुंचे। टेंट हाउस में विष्णु देव फंदे के सहारे झूलते मिले। फंदा खोला गया और GMCH पूर्णिया लाया गया। जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने टेंट संचालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। विष्णु की 4 साल पहले ही शादी हुई थी। 2 साल का बेटा भी है। जिसका नाम उद्धव दास है। कई जगह से पेमेंट लटका हुआ था पत्नी संपा दास ने बताया कि पति पेशे से टेंट हाउस संचालक हैं। बालूघाट चौक पर ही अपना टेंट हाउस है। जिसका नाम भगवती टेंट हाउस है। पिछले कुछ महीने से टेंट कारोबार का धंधा सुस्त चल रहा था। शादी सीजन में काम मिला भी तो कई जगह पर पेमेंट लटका था। उनके ऊपर मजदूर को रुपए देने का बोझ बढ़ता जा रहा था। नुकसान के बढ़ते बोझ के कारण वो पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे। वो अक्सर टेंशन में रहते थे। किसी तरह घर का गुजारा हो रहा था। बिजनस में नुकसान का बोझ भी बढ़ता ही जा रहा था। इस वजह से वो लगातार टेंशन में थे। हमें टीओपी की पुलिस ने दी जानकारी के. नगर थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल ने बताया कि परिजन मृतक को लेकर सीधे GMCH चले गए थे। पुलिस को परिजन की ओर से घटना की कोई जानकारी नहीं मिली। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस ने कॉल कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद के. नगर थाना की पुलिस टेंट हाउस पहुंची है। वहां लोगों से पूछताछ की जा रही है। सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। लाश का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://ift.tt/pkFHDCa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply