DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वैशाली में भूमि विवाद में महिला की मौत:दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, 54 वर्षीय महिला की जान गई; बेटा गंभीर

वैशाली जिले के सहदेव बुजुर्ग के वार्ड-4 में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में 54 वर्षीय गया देवी की मौत हो गई। इस घटना में उनके 39 वर्षीय पुत्र सतीश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। यह मामला विवादित जमीन पर अतिक्रमण के प्रयास से जुड़ा है। सतीश पासवान के अनुसार, विवादित भूमि का आधा हिस्सा उनका है, जबकि शेष आधा नंदकिशोर पासवान का है। अर्धनिर्मित घर पर एस्बेस्टस शीट लगाने को लेकर विवाद शुक्रवार को सहदेव पासवान और उनके साथियों ने विवादित परिसर में बने एक अर्धनिर्मित घर पर एस्बेस्टस शीट्स लगानी शुरू की। इस पर सतीश और उनकी मां गया देवी ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और जल्द ही यह मारपीट में बदल गया। ईंट लगने से गया देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं आरोप है कि मारपीट के दौरान सहदेव पासवान और उसके साथियों ने ईंटों से हमला किया। इसी क्रम में एक ईंट गया देवी के सिर पर लगी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गया देवी को मृत घोषित कर दिया। सतीश पासवान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। गया देवी के परिवार में उनके पति पौलेस पासवान, तीन बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इलाके में स्थिति सामान्य है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


https://ift.tt/4qcdNYt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *