भास्कर न्यूज | किशनगंज जिला मत्स्य कार्यालय के प्रांगण में विश्व मत्स्यकी दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम विशाल राज ने किया। डीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए मत्स्य पालन के स्थायी भंडार के महत्व को उजागर करते हुये मछुआरा समुदायों की कार्य स्थितियों में वास्तविक बदलाव लाने को कहा। कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी उपस्थित कृषकों को देते हुये मत्स्य उत्पादन हेतु तकनीकी जानकारी साझा किया। कार्यक्रम में कुल 25 मछुआरों को मछुआ कल्याण योजना के तहत निःशुल्क मत्स्य विपणन कीट का वितरण डीएम के द्वारा की गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे।
https://ift.tt/CLx5301
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply