श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र में दीपावली के सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व को समझाने के लिए कई रोचक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में दीपावली के औपचारिक शामिल होने के उपलक्ष्य में विज्ञान केन्द्र ने पूरे परिसर को खास रोशनी से सजाया और बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां रखीं। सबसे पहले दीपावली और यूनेस्को की विरासत सूची पर पैनल प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों में मनाई जाने वाली दीपावली की तस्वीरें और भारत के अब तक शामिल 15 सांस्कृतिक तत्वों की जानकारी दी गई। इसके बाद ‘रंग-बिरंगे रसायन विज्ञान के प्रयोग’ के जरिए बच्चों को रंग परिवर्तन, अम्ल-क्षार की पहचान, और उष्माक्षेपी-उष्माशोषी जैसी प्रक्रियाएं आसान तरीके से समझाई गईं। हरित ऊर्जा पर आयोजित खुली प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने खूब भाग लिया। नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 17 छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
https://ift.tt/0ZLscvq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply