DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘लैंगिक समानता’ पर दी प्रस्तुति,:कटिहार को राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में थर्ड पोजिशन, छात्रों ने विद्यालय का किया नाम रोशन

+2 अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय, अयोध्यागंज, कुर्सेला (कटिहार) के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता 2025 में पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय और जिले का नाम रोशन हुआ है। यह प्रतियोगिता एससीईआरटी की ओर से पटना के श्री कृष्णा विज्ञान केंद्र में आयोजित की गई थी। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। विद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में “लैंगिक समानता” विषय पर एक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने नृत्य में स्त्री-पुरुष के बीच असमानताओं को दिखाया विद्यार्थियों ने अपने नृत्य के माध्यम से समाज में स्त्री-पुरुष के बीच असमानताओं, रूढ़िवादिता और पूर्वाग्रहों को दर्शाया। उन्होंने यह संदेश दिया कि समानता केवल अधिकारों तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता है। इस प्रस्तुति ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के नृत्य शिक्षक राहुल कुमार रजक का निर्देशन और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। राहुल कुमार रजक के प्रशिक्षण से मिली मदद राहुल कुमार रजक स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर के नर्तक हैं। उन्हें बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा “बिहार कला सम्मान” से सम्मानित किया गया है। उनके प्रशिक्षण और प्रेरणा ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद की। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों ने टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की प्रतिभा का प्रमाण है और कला के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उठाने का एक प्रयास है।


https://ift.tt/vWxhCY6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *