भागलपुर|मोजाहिदपुर इलाके में रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव मिला है। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी है। मोजाहिदपुर पुलिस की तरफ से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। शव को फिलहाल जीआरपी थाना के मॉर्चरी में रखा गया है। युवक की उम्र 27 से 30 वर्ष बतायी जा रही है। शनिवार को बौंसी रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला था। मोजाहिदपुर थानेदार धीरेंद्र यादव ने बताया कि अगले 72 घंटे तक शव को पहचान के लिए रखा गया है। नाथनगर| नाथनगर थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव निवासी विजय कुमार शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र दीपक शर्मा बीते 23 अक्टूबर की सुबह से लापता है। परिवार के अनुसार, दीपक सुबह करीब सात बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया और अबतक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के इलाके, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन दीपक का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने नाथनगर थाने में आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है। भागलपुर| काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों का विवाद थम नहीं रहा है। ताजा मामले में उपद्रवी तत्वों ने शुक्रवार को एक लोहा दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। लोहे के रॉड से उसका सिर फोड़ दिया। मामले में गंभीर रूप से जख्मी दुकानदार ने इशाकचक थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़ित मनोज राय भीखनपुर गुमटी नंबर दो, विषहरी स्थान के रहने वाले हैं। उनके बयान पर गुमटी नंबर एक के विषु मंडल, विष्णु यादव, मुकेश तांती, शशि कुमार, अंशु पासवान और चिंटू पासवान को नामजद आरोपी बनाया गया है। मनोज ने बताया कि बीते गुरुवार को स्टेशन चौक पर गुमटी नंबर एक और बढ़ई टोला के बीच लोहिया पुल के पास विवाद हुआ था। इशाकचक थानेदार चंद्रशेखर सिंह ने बताया केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। भागलपुर| सड़क हादसे में जख्मी एक आठ वर्षीय बच्ची की शनिवार को मौत हो गई। उसने इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका गौरी कुमारी पीरपैंती के कोरिया चक निवासी लड्डू रविदास की बेटी थी। बरारी पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृतका की मां रेखा देवी ने फर्द बयान दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बीते 21 अक्टूबर को हादसा हुआ था। गौरी घर से बिस्किट लेने के लिए दुकान जा रही थी। इसी दौरान एनएच- 80 पर अज्ञात पिकअप चालक टक्कर मार कर किसनी चक की तरफ भाग गया। मैं घटना के समय जलावन लाने गयी थी।
https://ift.tt/t2e4QLu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply