सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, औरंगाबाद की ओर से शनिवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, डीपीएम अनवर अली, रेड क्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मरगूब आलम तथा प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद रक्तदान की औपचारिक शुरुआत की गई। शुरुआत से ही रक्तदान के लिए युवाओं का उत्साह देखने लायक था। चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी वर्षभर सामाजिक सेवा के साथ-साथ रक्तदान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में रेड क्रॉस सबसे पहले सेवा और रक्तदान को प्राथमिकता देता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ सहित अपने विशेष दिनों को रक्तदान के माध्यम से सार्थक बनाएं। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, एक इंसान ही दूसरे इंसान की जान बचा सकता है। वर्ष में कम से कम तीन बार सुरक्षित रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि किसी जरूरतमंद मरीज की जान रक्त की कमी से न जाए। उन्होंने अपने जन्मदिन पर रक्तदान करने वाले युवाओं और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के अध्यक्ष स्वयं सतीश कुमार सिंह ने भी रक्तदान किया। इनके अलावा नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, प्रबंध समिति सदस्य पिंटू गुप्ता, सिकंदर हयात, राहुल कुमार, उत्कर्ष कुमार, आशुतोष मिश्रा, अमित कुमार सिंह, विक्की तिवारी, आकाश कुमार, छोटू चौधरी, अमित अघोरी, रंजय अग्रहरी, अमित गुप्ता, मोनू, रवि कुमार, रिंकू कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, रिशु कुमार, गुड्डू कुमार सहित कई लोगों ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
https://ift.tt/8dYI3P7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply