DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ‘व्यापक घर संपर्क’ अभियान शुरू:गोपालगंज में 15 दिसंबर तक घर-घर पहुंचाएंगे संघ के विचार और सेवा कार्य

गोपालगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष के अंतर्गत, गोपालगंज में ‘व्यापक गृह संपर्क योजना’ की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम संघ की शताब्दी वर्ष की गतिविधियों की श्रृंखला में दूसरा महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। और संघ के। स्वयंसेवकों द्वारा घर घर पहुंचकर लोगों को संघ की एक पुस्तिका और पत्रक देकर उन्हें संघ के बारे में अवगत करा रहे है। दरअसल संघ द्वारा आयोजित यह वृहद संपर्क अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान संघ के हजारों स्वयंसेवक जिले के प्रत्येक घर तक पहुँचने का लक्ष्य लेकर निकले हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य संघ के विचारों और सेवा कार्यों को सीधे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। 100 सालों की राष्ट्रीय सेवा यात्रा का परिचय देंगे संघ के स्वयंसेवक लोगों से मिलकर उन्हें 100 सालों की राष्ट्रीय सेवा यात्रा का परिचय देंगे। वे विशेष रूप से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन (पारिवारिक मूल्यों का जागरण), पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली, और नागरिक कर्तव्य बोध जैसे ‘पंच परिवर्तन’ के विषयों पर संवाद करेंगे।व्यापक जनसंपर्क की योजना विश्व का सबसे बड़ा संपर्क अभियान बनाने का लक्ष्य इस अभियान को विश्व का सबसे बड़ा संपर्क अभियान बनाने का लक्ष्य है। स्वयंसेवक संपर्क के दौरान पुस्तिका और संघ की गतिविधियों से संबंधित साहित्य वितरित कर रहे है। समाज में राष्ट्रीय एकता और हिंदुत्व की भावना को मजबूत करने का प्रयास गोपालगंज सहित देश भर में चल रहे इस अभियान के माध्यम से संघ का प्रयास है कि समाज में राष्ट्रीय एकता और हिंदुत्व की भावना को मजबूत किया जाए। यह अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण उत्थान का एक राष्ट्रीय संकल्प है, जिसमें सभी जाति और पंथ के लोगों तक पहुंचकर उन्हें राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। 15 दिसंबर तक चलेगा व्यापक गृह संपर्क योजना इस संदर्भ में संघ के जिला संचालक अंजनी कुमार ने बताया कि शताब्दी वर्ष का दूसरा कार्यक्रम व्यापक गृह संपर्क योजना आज से शुरू हो रहा है और 15 दिसंबर तक चलेगा। उपलब्ध कराई गई पुस्तिका और पत्रक का प्रत्येक घरों में पहुंचाया जा रहा है। साथ ही घर-घर जाकर संपर्क करके संघ के विचारधाराओं को बताएंगे आज से इसकी शुरुआत हो गई है। 15 दिसंबर तक प्रत्येक मोहल्ला,प्रत्येक बस्ती प्रत्येक गांव में स्वयंसेवक इसी अभियान को लेकर जाएं।


https://ift.tt/6NHYe3L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *