DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल प्रतियोगिता:मगध प्रमंडल को 2-0 से हरा कर मुंगेर बना चैंपियन; बेगूसराय में फाइनल मुकाबला

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार व बेगूसराय जिला प्रशासन के संयुक्त देखरेख में गांधी स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर-19 बालक खेल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। मैच देखने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। अंतिम दिन फाइनल मुकाबला मुंगेर प्रमंडल बनाम मगध प्रमंडल के बीच खेला गया। जिसमें मुंगेर प्रमंडल की टीम ने 2-0 से मगध प्रमंडल को शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। मैच का पहला गोल कर जर्सी नंबर- 61 साहेब कुमार ने मुंगेर को बढ़त दिला दी। मुंगेर ने मगध प्रमंडल को हराया मगध के खिलाड़ियों ने कांटे का टक्कर देते हुए गोल करने का लगातार प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। खेल खत्म होने से पहले मुंगेर की ओर से जर्सी नंबर-19 रवि कुमार मुर्मू ने गोल कर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। इसके बाद मुंगेर ने मगध प्रमंडल को हराकर फाइनल अपने नाम किया। अंतिम दिन के खेल का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी-शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार सुमन का विशेष सहयोग रहा।


https://ift.tt/j70CXRB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *