गांधी स्टेडियम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार एवं बेगूसराय जिला प्रशासन के संयुक्त देखरेख में चल रहा राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर-19 (बालक) खेल प्रतियोगिता लगातार जारी है। खेल के तीसरे आज सेमिफाइनल खेला गया। पहला सेमीफाइनल मैच कोशी प्रमंडल बनाम मगध प्रमंडल के बीच खेला गया। जिसमे मगध प्रमंडल की टीम ने कोशी प्रमंडल की टीम को 1-0 से हराया। मगध प्रमंडल की ओर से एक मात्र गोल जर्सी नंबर- 12 प्रदीप ने कर मगध को फाइनल में पहुंचाया। कोशी प्रमंडल के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। दूसरा सेमीफाइनल मैच दरभंगा प्रमंडल बनाम मुंगेर प्रमंडल के बीच खेला गया। जिसमें मुंगेर प्रमंडल की टीम ने एक गोल कर दरभंगा प्रमंडल को हराकर फाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया। इस मैच में भी दरभंगा प्रमंडल टीम के कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। गुरुवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने बताया कि कल गुरुवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला मुंगेर प्रमंडल बनाम मगध प्रमंडल के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला का आयोजन भी गांधी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इससे पहले खेल का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया। उन्होंने कहा कि खेल तन मन को स्वस्थ रखने का सबसे बड़ा माध्यम है। आज के समय में खेलों की उपयोगिता और भी बढ़ गयी है। खिलाड़ी जीत हार की भावना से परे होकर खेल को खेल भावना से खेलें। जीतने वाली टीम या खिलाड़ी आत्ममुग्धता में न रहें, वहीं हारने वाली टीम हार से सबक लेकर आगे तैयारी करे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना की ओर से प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार सुमन का विशेष सहयोग रहा है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, चिरंजीव ठाकुर, राजेश कुमार रौशन, अरुणव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, अमन एवं सुजीत आदि उपस्थित थे।
https://ift.tt/paYKFfo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply