बस्ती में शादी के 7वें दिन दुल्हन ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। प्रेमी उसे घर के बाहर से रास्ता पूछने के बहाने ले गया और माथे पर कट्टा सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हन को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों का 2 साल से अफेयर चल रहा था। दरअसल, गुरुवार शाम युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान प्रेमी पता पूछने के बहाने उसके पास आया। अपनी बातों में उलझाकर कुछ दूर तक ले गया। फिर गोली मार दी। परिवार वाले युवक को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन, डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। पुलिस तक मामला पहुंचा। वारदात के वक्त आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई। देर रात आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया और हत्या की पूरी कहानी बताई। मामला बस्ती के बेदीपुर गांव का है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… निकाह के बाद भी प्रेमी से बात होती रही
बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव के अनीश (25) पुत्र शमसुद्दीन का निकाह 13 नवंबर को गोंडा की रुकसाना (20) से हुया था। अनीश मुंबई में हाईड्रा क्रेन चलाता था। वह शादी के लिए 10 नवंबर को गांव लौटा था। रुकसाना का गांव के ही रिंकू (22) से अफेयर चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों की बात होती रही। 19 नवंबर को रुकसाना चौथी के लिए सुसराल से मायके चली आई। मायके जाकर हत्या की साजिश रची
रुकसाना ने रिंकू संग मिलकर अनीश की हत्या की साजिश रची। उसने अनीश की लोकेशन की जानकारी रिंकू को दे दी। रिंकू ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। बात करते हुए कुछ दूर तक ले गया। वहीं, उसने देसी कट्टा सटाकर अनीश के माथे पर गोली मार दी। 10 नवंबर को गांव बेदीपुर लौटा था
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात घटना के जब ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन्होंने गोली की आवाज सुनने से इनकार किया। थानाध्यक्ष झारखंडे पांडेय ने बताया- लाश पर घाव गहरा था। गोली इतनी पास से मारी गई थी कि वह सिर में अंदर कहीं फंस गई थी। बाहर से दिखाई नहीं दे रही थी। इससे किसी धारदार हथियार से हमले किए जाने की भी आशंका जताई जा रही थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या में गोली चलने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पूरी जांच का रुख बदल गया। हत्या में इस्तेमाल कट्टा बरामद
एसपी अभिनन्दन ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने जांच के लिए टीम लगाई। मुख्य आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा, कारतूस, साजिश से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए गए है। रुकसाना से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ साजिश और उकसावे की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी है। विदाई के दिन भी धमकी मिली थी
घर में अनीश का एक बड़ा भाई है- शोएब। उसकी पहले ही शादी हो चुकी है। अनीश के पिता शमसुद्दीन के मुताबिक, विदाई के समय भी कुछ गुंडों ने अनीश की कार रोक ली थी। उसे धमकाया गया था। हालांकि, उस दौरान पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज दर्ज नहीं कराई गई। अनीश की मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात की है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने गर्लफ्रेंड की बांह पकड़कर देखा ताज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गुरुवार को पहली बार ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज का मकबरा भी देखा। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/9tFfA46
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply