मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 27 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के अलीगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कबीरधाम मुस्तफाबाद पहुंचेंगे। वे यहां आयोजित तीन दिवसीय असंग साहब जी महाराज के सत्संग और क्षमा देव स्मृति दिवस के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके अनुसार: सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री 5, कालिदास मार्ग लखनऊ से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। 10:35 बजे वे ला मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड, लखनऊ हेलीपैड पहुंचेंगे और 10:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखीमपुर खीरी के लिए उड़ान भरेंगे। 11:10 बजे मुख्यमंत्री का आगमन विश्व कल्याण आश्रम, कबीरधाम मुस्तफाबाद स्थित हेलीपैड पर होगा। इसके बाद, 11:15 बजे वे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचकर स्मृति प्राकट्योत्सव मेला में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात 12:15 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे। 12:20 बजे वे हेलीपैड पहुंचेंगे और 12:25 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:55 बजे मुख्यमंत्री का आगमन ला मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड, लखनऊ में होगा। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन, पुलिस और आश्रम प्रबंधन ने संयुक्त रूप से सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
https://ift.tt/lNpXKmW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply