नवादा के रजौली प्रखंड में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रस्तावित दौरा सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से नवादा डीएम रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारी मौके पर तैनात रहे और व्यवस्था का लगातार निरीक्षण करते रहे। मुख्यमंत्री का काफिला सबसे पहले रजौली के चिरैला स्थित इंटर विद्यालय पहुंचा, जहां विद्यालय परिसर में बच्चों तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी प्रशिक्षण और जल संरक्षण जैसी योजनाओं से जुड़े स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन किया। सोलर प्लांट परियोजना का किया निरीक्षण स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित नवाचार एवं मॉडल की उन्होंने सराहना की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री फुलवरिया जलाशय डैम पहुंचे, जो उनके दौरे का प्रमुख स्थल था। जलाशय के अंदर स्थापित सोलर प्लांट परियोजना का उन्होंने निरीक्षण किया, जहां लगभग 10 केवी बिजली उत्पादन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है और यह क्षेत्र के लिए एक मॉडल पहल साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री ने प्लांट की क्षमता, रखरखाव और भविष्य में इसके विस्तार की संभावनाओं पर भी जानकारी ली। CM के कार्यक्रम स्थल की तस्वीरें…. मछली पालन कार्य के प्रगति की समीक्षा की साथ ही, जलाशय में चल रहे मछली पालन कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने मत्स्य विभाग से उत्पादन, बाजार व्यवस्था और स्थानीय लोगों को इसके माध्यम से मिलने वाले रोजगार की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जलाशय क्षेत्र को और विकसित कर लोगों की आय बढ़ाने के लिए योजनाओं को तेज किया जाए। दौरे के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण से रजौली में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी तथा लंबित योजनाओं को गति मिलेगी। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में सम्पन्न हुआ।
https://ift.tt/px97oU5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply