DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मधेपुरा में पांच दिन मौसम शुष्क, तापमान गिरेगा:अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान

मधेपुरा में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 25–26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11–12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 90% तक जबकि दोपहर में 30% तक रहने की संभावना है। सतही हवा की गति 5–6 किमी प्रति घंटा और दिशा उत्तर-पूर्वी रहेगी। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। किसानों के लिए अनुकूल मौसम, रासायनिक छिड़काव कर सकते हैं कृषि अनुसंधान केंद्र अगवानपुर के मौसम वैज्ञानिक देवन कुमार चौधरी ने बताया कि मौजूदा मौसम कृषि कार्यों के लिए पूरी तरह अनुकूल है। किसान आवश्यकतानुसार फसलों पर रासायनिक छिड़काव कर सकते हैं। रवि फसलों की बुआई के लिए यह सर्वोत्तम समय है। उन्होंने कहा कि खेत की तैयारी जल्द पूरी कर बुआई शुरू कर दें। पशुपालकों को ठंड से बचाव की सलाह मौसम वैज्ञानिक ने पशुपालकों को सलाह दी कि बदलते मौसम में पशुओं की साफ-सफाई, ताजा पानी की उपलब्धता और ठंड से बचाव पर विशेष ध्यान दें। पशुओं को सुबह धूप निकलने के बाद बाहर निकालें और शाम को सूरज ढलने से पहले वापस बांध दें। गेहूं की बुआई: बीजोपचार और पाटा चलाना जरूरी उन्होंने बताया कि गेहूं की बुआई के लिए जुताई के बाद पाटा चलाकर मिट्टी को भुरभुरी बनाएं। बीज की अंकुरण क्षमता की जांच अवश्य करें। नवंबर माह गेहूं की बुआई का उत्तम समय माना जाता है। बीजोपचार के लिए प्रति किलो बीज पर 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम का उपयोग करें। कतार बुआई के लिए सीड ड्रिल का प्रयोग अधिक बेहतर रहेगा। सरसों, बरसीम और आलू की बुआई का भी सही समय सरसों की बुआई से पहले खेत की मिट्टी का सल्फर परीक्षण कर कमी होने पर अंतिम जुताई में 20 किलो सल्फर प्रति हेक्टेयर मिलाएं। जल्दी पकने वाली किस्में 30×15 सेंटीमीटर दूरी पर 3–4 सेंटीमीटर गहराई में बोने की सलाह दी गई है। बरसीम की उन्नत किस्में—बीएल-10, बीएल-22, बरदान, जेएचबी-146 और बीएल-42—इस समय बोने से अच्छा उत्पादन मिलेगा। आलू की बुआई जारी है। कुफरी अशोका, पुखराज और अरुण किस्मों के कंदों का कार्बेन्डाजिम + मैंकोजेब (2 ग्राम/लीटर पानी) से उपचार जरूरी बताया गया है। स्वास्थ्य सलाह: गुनगुना पानी और नींबू का सेवन करें स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लोगों को रोजाना 3–4 लीटर पानी पीने, दालचीनी और लौंग युक्त गुनगुना पानी या चाय पीने तथा आधे नींबू का सेवन करने की सलाह दी गई है।


https://ift.tt/Px1EStV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *