DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मधुबनी सदर अस्पताल में बीपीडी सर्विलांस वर्कशॉप:स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने पर जोर, मरीजों का डेटा पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य

मधुबनी सदर अस्पताल के सभागार में बीपीडी सर्विलांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और मरीजों के डेटा को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराना है। पदाधिकारी डीएन सिंह ने बताया कि इस बैठक में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने जानकारी दी कि अब प्रत्येक नर्सिंग होम, क्लिनिक और निजी अस्पतालों को मरीजों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा। सरकार के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यक्रम आवश्यक है। इसके तहत, प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी अस्पतालों में मरीजों को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर दर्शाना सुनिश्चित करें। साथ ही, मरीजों को लिखी जाने वाली सभी दवाएं भी पोर्टल पर अंकित की जाएंगी। इस पहल का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। इस अवसर पर डीपीएम, यक्ष्मा पदाधिकारी जीके ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


https://ift.tt/UK2noEm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *