मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में 20 मई 2025 को हुए एक युवक की निर्मम हत्या का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में दो सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश गांव के ही पंचायत सेवक ने रची थी। आरोपियों की पहचान गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान मो. साजिद उर्फ साजु और मो. चाँद उर्फ गुफ्फों के रूप में हुई है। इन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गीदड़गंज से पकड़ा गया। पंचायत सेवक ने दोनों किलरों को 50-50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। एसपी ने जानकारी दी मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि गुफ्फों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुपारी देकर कराई हत्या जांच में पता चला कि पंचायत सेवक इसरारूल हक की मृतक से पुरानी दुश्मनी थी। इसी दुश्मनी के चलते उसने दोनों किलर को हत्या की सुपारी दी थी। घटना के दिन, सेवक जेल से छूटकर आया और अपने गुर्गों को अबुल हसन की हत्या करने का आदेश दिया। हत्या के बाद, सेवक ने दोनों को 10-10 हजार रुपए दिए और बाकी रकम बाद में देने का वादा किया था। उसने यह भी आश्वासन दिया था कि उनका नाम नहीं लिया जाएगा और वे उसके बारे में किसी को नहीं बताएंगे। गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला बताया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार थे, लेकिन गुप्त सूचना और गहन जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद गुफ्फों ने पूरी वारदात का ब्योरा दिया और साजिश का खुलासा किया। अब पुलिस ने पंचायत सेवक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।
https://ift.tt/sFP4Cw7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply